ब्रेकिंग
Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी

PM मोदी ने सौंपा 75 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर, 38 मंत्रालयों में होंगी भर्तियां

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगा

PM मोदी ने सौंपा 75 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर,  38 मंत्रालयों में होंगी भर्तियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने आज 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीएम मोदी 75,000 लोगों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। इसके रोजगार मेला के तहत 50 केंद्रीय मंत्रियों द्वारा अलग-अलग लोकेशन पर 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र यानी अपॉइंटमेंट लेटर देंगे। बिहार में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह अपॉइंटमेंट लेटर बाटेंगे। 


पीएम मोदी के इस ड्राइव के जरिए अगले डेढ़ साल यानी दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का टारगेट है। इसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ मिलने वाली 10 लाख नौकरियों के लिए 38 मंत्रालयों और विभागों में खाली पदों का डेटाबेस तैयार किया गया है। बता दें कि, प्रधानमंत्री ने इसी साल जून में मंत्रालयों और विभागों में मैन पावर की समीक्षा की थी। जिसके बाद कहा था कि अब सभी भर्तियां UPSC, SSC, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से की जाएंगी।


इस समारोह के दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं। पिछले 8 वर्ष में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ी रही है। ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। केंद्र सरकार आजादी के 75 वर्ष को ध्यान में रखते हुए 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। पिछले कई वर्षों में भी लाखों युवाओं को भी नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। अब हमने सोचा कि इकट्ठे नियुक्ति पत्र देने की परंपरा शुरू की जाए, ताकि डिपार्टमेंट्स में भी टाइम बाउंड प्रक्रिया अपनाने की परंपरा बने। आने वाले समय में भी युवाओं को इसी तरह नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।


बता दें कि,अभी ग्रुप ए (गजेटेड) कैटेगरी में 23584, ग्रुप बी (गजेटेड) कैटेगरी में 26282, वहीं ग्रुप सी की नॉन गेजेटेड कैटेगरी में 8.36 लाख पोस्ट खाली हैं। अकेले रक्षा मंत्रालय में ग्रुप बी (नॉन गेजेटेड) के 39366 और ग्रुप सी के 2.14 लाख पद खाली हैं। रेलवे में ग्रुप सी के 2.91 लाख और गृह मंत्रालय में ग्रुप सी नॉन गेजेटेड कैटगरी के तहत 1.21 लाख पद खाली हैं।