ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

PM मोदी और अमित शाह से मिलने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, BJP में आज हो सकते हैं शामिल

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हुए हैं. यह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हुए हैं. यह मुलाकात पीएम मोदी के आवास पर होगी. 

बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

बताया जा रहा है कि सिंधिया आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सिंधिया का हो रहे कांग्रेस में अपमान से भड़के कमलनाथ सरकार के 18 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावे कई विधायक भोपाल छोड़ बेंगलुरू में डेरा डाले हुए हैं.  कई माह से सिंधिया को पार्टी से किराना करते पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई विधायक सीएम कमलनाथ से नाराज चल रहे हैं.  

विधायकों का नंबर बंद

ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 7 कैबिनेट मंत्री समेत 17 विधायक बेंगलुरू पहुंच सोमवार को ही पहुंच गए. सभी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया है. मंत्री प्रद्युम्न सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, तुलसी सिलावट, इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभुराम चौधरी और उमंग सिंघार बेंगलुरु गए हैं. बताया जा रहा है कि जिस सभी मंत्रियों और विधायकों को बेंगलुरू के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है वहां पर 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. सिंधिया गुट के कुल 22 मंत्रियों में से 18 ने इस्तीफा दे दिया है.