ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Pm Modi Bihar Visit: 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा, मोतिहारी में देंगे 7196 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Pm Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी दौरे पर 7196 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, सड़क, रेलवे और टेक्नोलॉजी पार्क जैसी कई परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।

Pm Modi Bihar Visit
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pm Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी दौरे पर रहेंगे, जहां वे राज्य को 7196 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 40,000 लाभार्थियों को 162 करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी। 12,000 लाभार्थियों का गृह प्रवेश भी इस अवसर पर होगा, जिनमें से 5 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वयं घर की चाबी सौंपेंगे।


वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री एनएच 319 के असनी से बामपाली तक चार लेन आरा बाइपास का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 138 करोड़ रुपये है। इसी राजमार्ग के अंतर्गत 828 करोड़ रुपये से बने पररिया से मोहनियां तक की चार लेन सड़क का उद्घाटन भी किया जाएगा। एनएच 333सी के सरवन से चकाई तक बनी दो लेन पेव्ड शोल्डर सड़क (110 करोड़ रुपये लागत) का उद्घाटन किया जाएगा।


वहीं एनएच 31 पर मनिया से लाभा तक बनी दो लेन सड़क का भी उद्घाटन होगा। पटना में 53 करोड़ रुपये से बने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (STPI) के अत्याधुनिक इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही दरभंगा में 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार STPI का भी उद्घाटन होगा। पटना के पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।


इसके साथ ही भटनी-छपरा ग्रामीण रेलखंड के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग और ट्रैक्शन सिस्टम उन्नयन कार्य का शिलान्यास होगा। गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण रेलखंड में भी ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का शिलान्यास किया जाएगा। दरभंगा-नरकटियागंज रेलखंड के दोहरीकरण कार्य की शुरुआत भी प्रधानमंत्री द्वारा की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता