ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

पीएम मोदी की तर्ज पर राहुल गांधी का स्वागत, पटना पहुंचने पर समर्थकों ने की फूलों की बारिश

PATNA: पटना में आज होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं। पटना एयरपोर्ट से वे सीधे कांग्रे मुख्यालय सदाकत आश्रम के लिए

पीएम मोदी की तर्ज पर राहुल गांधी का स्वागत, पटना पहुंचने पर समर्थकों ने की फूलों की बारिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में आज होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं। पटना एयरपोर्ट से वे सीधे कांग्रे मुख्यालय सदाकत आश्रम के लिए रवाना हो गए। सदाकत आश्रम जाने के रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पटना हाई कोर्ट के वकीलों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।


दरअसल, राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पटना पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से वे सीधे बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात के बाद वे विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे।


पटना एयरपोर्ट से राहुल गांधी का काफिला निकला तो बीच रास्ते में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पटना हाई कोर्ट के वकीलों ने पीएम मोदी की तर्ज पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद राहुल गांधी ने गाड़ी के भीतर से ही हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सदाकत आश्रम के लिए रवाना हो गए।