ब्रेकिंग
जेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजादिवंगत बीजेपी नेता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेराDEO रहते विवादों में रहे अधिकारी पर EOU रेड, नकदी से लेकर सोना-चांदी व अन्य कागजात बरामद, 3.44 Cr की बेहिसाब संपत्ति का मामलाPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मारपीट के विरोध में बंद किया काम; इमरजेंसी समेत सभी चिकित्सा सेवाएं ठप‘अमित शाह का TTM करते हैं, नीतीश जी को फंसा दिए’, संजय झा पर तेजस्वी यादव का पलटवारजेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजादिवंगत बीजेपी नेता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेराDEO रहते विवादों में रहे अधिकारी पर EOU रेड, नकदी से लेकर सोना-चांदी व अन्य कागजात बरामद, 3.44 Cr की बेहिसाब संपत्ति का मामलाPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मारपीट के विरोध में बंद किया काम; इमरजेंसी समेत सभी चिकित्सा सेवाएं ठप‘अमित शाह का TTM करते हैं, नीतीश जी को फंसा दिए’, संजय झा पर तेजस्वी यादव का पलटवार

बिहार: PM मोदी की सभा में आतंकी और नक्सली हमले का खतरा, 3 जिलों को किया गया अलर्ट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पीएम मोदी 23 अक्टूबर से बिहार आ रहे हैं. लेकिन इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी और नक्सली हमले की आशंका जतायी है. इसको लेकर

बिहार: PM मोदी की सभा में आतंकी और नक्सली हमले का खतरा, 3 जिलों को किया गया अलर्ट
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पीएम मोदी 23 अक्टूबर से बिहार आ रहे हैं. लेकिन इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी और नक्सली हमले की आशंका जतायी है. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने तीनों जिलों को अलर्ट कर दिया है. 

इन जगहों पर खतरे की आशंका

बताया जा रहा है कि सासाराम, गया और भागलपुर में चुनावी सभा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आतंकी संगठनों और नक्सलियों से उनकी सुरक्षा को खतरा को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से आईजी तीन जिलों के एसपी और डीएम को अलर्ट रहने के लिए किया गया है. पीएम की भागलपुर, सासाराम और गया में होने वाली चुनावी सभा में उनके हेलीपैड और आसपास एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पुलिस मुख्यालय ने कर दी है.

पीएम की सभाएं

पीएम मोदी भी 23 अक्टूबर से चुनाव प्रचार की शुरूआत बिहार में 23 अक्टूबर से करेंगे. सासाराम में पहली रैली होगी. उसके बाद गया और भागलपुर में रैली करेंगे. 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में तीसरी रैली करेंगे. 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में रैली करेंगे. 3 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया के फारबिसगंज में होगी. कुल मिलाकर 12 रैली होगी.