ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

PM मोदी के फैसले का रामविलास और चिराग ने किया स्वागत, बोले.. देश बचाने के लिए यह जरूरी था

PATNA: देश में एक बार फिर से लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने के फैसले का केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने स्वागत किया है. दोनों

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: देश में एक बार फिर से लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने के फैसले का केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने स्वागत किया है. दोनों ने कहा कि देश को बचाने के लिए लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी था.

रामविलास बोले- कुशल रणनीति

रामविलास ने कहा कि ‘’ कोरोना पर पूरी तरह काबू पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा का हम सभी समर्थन करते हैं. 130 करोड़ की आबादी वाले देश में इस अदृश्य शत्रु को पूरी तरह परास्त करने हेतु ऐसी ही रणनीति और कड़े कदम जरूरी हैं. कोरोना के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान देशवासियों की सामूहिक शक्ति के प्रदर्शन और संकल्प को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा उनकी कुशल रणनीति को दर्शाता है जिसका हम सभी समर्थन करते हैं.’’


चिराग- सभी लॉकडाउन का करें पालन

चिराग पासवान ने कहा कि ‘’पीएम मोदी के साथ देशहित में लिए गए फ़ैसले का समर्थन करता हूं कोरोना से लड़ाई में और लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया गया है ताकि कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके. आप सभी से आग्रह है की सरकार की सभी गाइडलाइन का पालन करें ताकि भारत इस महामारी पर जीत हासिल कर सके. कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है .आपकी तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक,कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है.’’

टैग्स