ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

PM के लिट्टी चोखा खाते ही ट्रेंड करने लगा #Biharelection2020 , लोग बोले- चुनाव आते ही आ गई याद

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी के लिट्टी चोखा खाते ही ट्विटर पर #Biharelection2020 ट्रेंड करने लगा. पीएम के लिट्टी खाने को लेकर लोग इसको चुना

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA:  पीएम नरेंद्र मोदी के लिट्टी चोखा खाते ही ट्विटर पर #Biharelection2020 ट्रेंड करने लगा. पीएम के लिट्टी खाने को लेकर लोग इसको चुनावी स्टंट बता रहे हैं. इसको लेकर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. 

कई एनडीए नेताओं ने भी शेयर किया फोटो

पीएम मोदी के लिट्टी खाने का फोटो शेयर करते ही बिहार के नेताओं में इसे शेयर करने की होड़ मच गई. मंत्री मंगल पांडेय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ’’इंडिया गेट पर चल रहे हुनर हाट मेले में अचानक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के प्रसिद्ध लिट्टी- चोखा का लुफ्त उठाया .प्रधानमंत्री जी के दिल में बिहार बसता है. बिहारी व्यंजन को पसंद करते हैं.’’ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि ’’बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा का आनंद लिया और इसके स्वाद की मुक्त कंठ से सराहना की.’’  जदयू नेता और मंत्री संजय झा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि’’ पीएम मोदी को लिट्टी चोखा खाते देख खुशी हुई. बिहार के लाखों लोगों के लिए यह व्यंजन सादगी,विनम्रता और यह हमारी महान पाक कला का हिस्सा है. यह गौरव की बात भी है.’’

हुनर मेला में पीएम मोदी ने खाया लिट्टी चोखा

पीएम नरेंद्र मोदी आज इंडिया गेट लॉन में आयोजित हुनर हाट देखने पहुंचे हैं. पीएम मोदी को अपने साथ पाकर वहां मौजूद कारीगर और आम लोगों का चेहरा खिल उठा.यही नहीं बिहारी व्यंजन स्टाल पर जाकर पीएम मोदी ने लिट्टी चोखा खाया और इसके स्वाद के बारे में लोगों को बताया. पीएम मोदी ने लिट्टी खाने से पहले इसके बारे में बनाने वाले से बातचीत की और उसके बाद पत्तल में लिट्टी, चोखा, चटनी और हरी मिर्च के साथ बिहार के इस व्यंजन का आनंद लिया. खुद पीएम मोदी ने इसका फोटो शेयर किया और लिखा कि चाय के साथ भोजन में स्वादिष्ट लिट्टी चोखा था. जिसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया में ट्रेड करने लगा है.  

टैग्स