ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

PM मोदी नीतीश से बोले...बिहार में टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत, 80 फीसदी एक्टिव केस सिर्फ 10 राज्यों में

PATNA: देश में बढ़ते कोरोना संकट को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार समेत कई राज्यों के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. इस दौरान पीएम ने नीतीश कुमार से कहा कि बिहार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: देश में बढ़ते कोरोना संकट को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार समेत कई राज्यों के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. इस दौरान पीएम ने नीतीश कुमार से कहा कि बिहार में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत हैं. देश में 80 फीसदी केस सिर्फ 10 राज्यों में हैं. 

गुजरात समेत कई राज्यों को भी बोले

पीएम ने बिहार के साथ साथ तेलंगाना और गुजरात के सीएम को भी अपने राज्यों में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है. कहा किअगर 72 घंटे में केस की पहचान हो जाए तो जान बचाई जा सकती है. इसको लेकर लगातार मिलना जरूरी हैं. कोरोना संक्रमण को लेकर रोज नई जानकारी सामने आ रही है. पीएम ने कहा कि हॉस्पिटल और डॉक्टर पर दबाव बढ़ता जा रहा है.  ऐसे में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस कोरोना से लड़े. 

बिहार में स्थिति खराब

कोरोना को लेकर बिहार में स्थिति खराब हो गई है. बिहार में रोज करीब तीन हजार से अधिक कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं. कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब तक 82 हजार के करीब पहुंची चुकी हैं. सैकड़ों लोगों की मौत अब तक बिहार में कोरोना से हो चुकी है. जांच में तेजी आई हैं, लेकिन रिपोर्ट में गड़बड़ी भी मिल रही है बिना जांच सैंपल के ही कोरोना पॉजिटिव बता दिया जा रहा है. फिलहाल बिहार में 75 हजार टेस्ट रोज हो रहा है.