ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

PM मोदी बिहार को 294 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, आज करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आज पीएम मोदी सूबे को 294.53 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे. ये सभी योजनाएं मत्स्य, पशुपालन और कृषि विभाग से जुड़ी हैं. प्रधानमंत्री मत्स्य सं

PM मोदी बिहार को 294 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, आज करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आज पीएम मोदी सूबे को 294.53 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे. ये सभी योजनाएं मत्स्य, पशुपालन और कृषि विभाग से जुड़ी हैं. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 107 करोड़ की लागत की परियोजना के शुभारंभ की घोषणा भी करेंगे. 

आज 10 सितंबर को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत 107 करोड़ की लागत की, पीएम राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 84.27 करोड़ की लागत से पूर्णिया सीमेन स्टेशन, 8.06 करोड़ की लागत से बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय और पटना में इम्ब्रयो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी और आईवीएफ लैब का शुभारंभ करेंगे. इसके अलावे 10 करोड़ की लागत से रोग निदान व पटना स्थित बिहार पशु विज्ञान विवि में जलीय रेफरल प्रयोगशालाएं, पटना के मसौढ़ी में 2 करोड़ की लागत से फिश ऑन व्हील्स का उद्घाटन करेंगे.  


5 करोड़ की लागत से सीतामढ़ी के डुमरा में बखरी मछली बीज फार्म, 10 करोड़ का किशनगंज के मत्स्य पालन कॉलेज, मधेपुरा का एक करोड़ का मत्स्य चारा मिल, 2.87 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, पूसा का समेकित मात्स्यिकी उत्पादन प्रौद्योगिकी केन्द्र का उद्घाटन करेंगे. कृषि विवि समस्तीपुर का 11 करोड़ से बना स्कूल ऑफ एग्रीबिजिनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के भवन का उद्घाटन करेंगे. 27 करोड़ का ब्वायज हॉस्टल, 25 करोड़ का स्टेडियम और 11 करोड़ का इंटरनेशनल गेस्ट हाउस का शिलान्यास करेंगे. ये सभी कार्यक्रम पीएम मोदी वर्चुअल करेंगे.