ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

PM Modi in Varanasi: वाराणसी पहुंचते ही PM मोदी ने दिखाते सख्त तेवर, सामूहिक दुष्कर्म मामले में एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

PM Modi in Varanasi: वाराणसी एयरपोर्ट पर ही पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में हुए एक गैंगरेप मामले के बारे में विस्तृत जानकारी ली। पीएम ने अधिकारियों की क्लास लगाते हुए जल्द कार्रवाई का आदेश दिया।

PM Modi in Varanasi
सामूहिक दुष्कर्म मामले में एयरपोर्ट पर ही पीएम मोदी ने अधिकारियों की लगाई क्लास
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में हुए एक गैंगरेप मामले के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान से उतरते ही उन्होंने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम से इस मामले की विस्तार से जानकारी ली।


पीएम मोदी ने केस की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों से इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के एक बयान में इस संबंध में जानकारी दी गई है। इस बयान में कहा गया है कि वाराणसी में हवाई अड्डे पर विमान से उतरे प्रधानमंत्री को पुलिस आयुक्त, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में हाल ही में हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में जानकारी दी।


प्रदेश सरकार के बयान के अनुसार, ‘‘ पीएम मोदी ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया।’’ आपको बता दें कि मामला 19 वर्षीय महिला के साथ छह दिनों में 23 लोगों के द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म  किए जाने का है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया, उसे विभिन्न होटलों में ले जाया गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी संसदीय सीट वाराणसी की हर छोटी-बड़ी घटना पर लगातार नजर बनाए रखते हैं। व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद वह समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों, बीजेपी पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों से संवाद करते रहते हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता