ब्रेकिंग
Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦बिहार में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा, लंदन तक जुड़ा कनेक्शन... मुख्य आरोपी एजाज कमर गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦बिहार में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा, लंदन तक जुड़ा कनेक्शन... मुख्य आरोपी एजाज कमर गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी

पीएम बनना तो दूर नीतीश की दावेदारी पर भी सवाल! सुशील मोदी बोले- रेस से बहुत पहले बाहर हो चुके हैं.. सपना देखने में कोई हर्ज नहीं

PATNA: जेडीयू कोटे के मंत्री और जेडीयू के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने यूपी के बलिया में कहा था कि बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ साथ पूरे देश की जनता चाह रही है कि नीतीश

पीएम बनना तो दूर नीतीश की दावेदारी पर भी सवाल! सुशील मोदी बोले- रेस से बहुत पहले बाहर हो चुके हैं.. सपना देखने में कोई हर्ज नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जेडीयू कोटे के मंत्री और जेडीयू के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने यूपी के बलिया में कहा था कि बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ साथ पूरे देश की जनता चाह रही है कि नीतीश कुमार विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें। श्रवण कुमार के इस बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी के कारण नीतीश कुमार का पीएम उम्मीदवार बनने का सपना टूट गया है और पीएम बनना तो दूर उनकी दावेदारी पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है।


बीजेपी के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मंत्री श्रवण कुमार के बयान बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार का पीएम उम्मीदवार बनने का सपना चकनाचूर हो गया। अब राहुल गांधी विपक्ष के साझा उम्मीदवार होंगे, यह लगभग तय हो गया है। ममता बनर्जी हों, अरविंद केजरीवाल हों या नीतीश कुमार हों, उनके समर्थक जो सपना देख रहे थे पीएम पद की दावेदारी का वह टूट चुका है। पीएम बनना तो दूर उनकी दावेदारी पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है।


उन्होंने कहा है कि देश की एक बड़ी पत्रिका ने सर्वे किया है, उस सर्वे में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल तो पीएम पद की रेस में हैं लेकिन नीतीश कुमार की दूर दूर तक कोई चर्चा नहीं है। सपना देखने में क्या लगता है, कोई भी कुछ भी सपना देख सकता है। राज्य में जिसके केवल 44 विधायक हों, ऐसे में कोई भी गठबंधन उसे नेता स्वीकार नहीं करेगा। नीतीश कुमार के लोग भरे ही कुछ भी कहते रहें लेकिन नीतीश कुमार दूर-दूर तक प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं और वे इस रेस से बहुत पहले ही बाहर हो चुके हैं।