ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

पीके के नाम से भी भड़क रहे बिहार बीजेपी के नेता, प्रदेश अध्यक्ष ने कह दी ये बड़ी बात

PATNA : नीतीश के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर का सीएए और एनआरसी पर विरोध बिहार बीजेपी के नेताओं को नागवार गुजरता दिख रहा है। हालत ये है कि पीके के नाम पर ही बीजेपी के नेता भड

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : नीतीश के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर का सीएए और एनआरसी पर विरोध बिहार बीजेपी के नेताओं को नागवार गुजरता दिख रहा है। हालत ये है कि पीके के नाम पर ही बीजेपी के नेता भड़क जा रहे हैं। उनपर चर्चा करना भी वे जरूरी नहीं समझते। 

ऐसा ही कुछ हुआ आज बिहार बीजेपी ऑफिस में जहां पार्टी नेता मुनिलाल राम को श्रद्धांजलि देने बिहार बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता पहुंचे थे।इस दौरान नेताओं के बीच झारखंड चुनाव परिणामों को लेकर ज्यादा चर्चा हो रही थी। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मीडियाकर्मियों को झारखंड चुनाव में बीजेपी की हार के कारणों को गिना रहे थे। इसी बीच पत्रकारों से उनसे प्रशांत किशोर पर सवाल पूछ दिया। 

अब प्रशांत किशोर पर सवाल होते ही संजय जायसवाल तपाक से बोले उनपर तो हमारे पार्टी के प्रवक्ता ही जवाब देने के लिए काफी हैं और इतना कह कर वहां से चलते बने। 

जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत कशोर जिस मुखर तरीके से सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं वे बीजेपी को भा नहीं रहा। बिहार में नीतीश की सहयोगी बीजेपी इस बात को पचा नहीं पा रही है। हालांकि सीएए पर  पार्टी में मचे आंतरिक कलह के बीच नीतीश ने सार्वजनिक मंच से ही बिहार में एनआरसी लागू नहीं करने का एलान कर दिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे पूरे देश में लागू करने की जो बात कही है उस पर बिहार में ही पलीता लगता दिख रहा है। 






टैग्स