ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

PK आज खोलेंगे पत्ता, प्रशांत किशोर की तरफ है सबकी नजर

PATNA : बिहार की राजनीति में सक्रिय होने का फैसला कर चुके प्रशांत किशोर आज अपना पत्ता खोलेंगे। प्रशांत किशोर आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताएंगे कि बिहार में उनकी राजनीतिक र

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति में सक्रिय होने का फैसला कर चुके प्रशांत किशोर आज अपना पत्ता खोलेंगे। प्रशांत किशोर आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताएंगे कि बिहार में उनकी राजनीतिक राह क्या होगी। हालांकि प्रशांत किशोर ने यह साफ कर दिया है कि वह बिहार चुनाव में किसी भी पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम नहीं करेंगे। प्रशांत के संगठन का स्वरूप क्या होगा इसको लेकर वह आज खुद खुलासा करने वाले हैं। PK पटना में आज कौन सा एलान करते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।


फर्स्ट बिहार आपको पहले ही बता चुका है कि प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में हर कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहते हैं और यही वजह है कि फिलहाल उन्होंने महागठबंधन से भी दूरी बनाकर रखी हुई है। हालांकि प्रशांत किशोर के निशाने पर बिहार में एनडीए गठबंधन होगा लेकिन एनडीए के मुकाबले प्रशांत की रणनीति क्या होगी इस पर वह परत दर परत पर्दा उठाएंगे। बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर अब सारथी बनने के मूड में नहीं हैं। PK का मकसद अपने संगठन को बिहार में खड़ा करते हुए पूरा वक्त लेकर अपनी मौजूदगी का अहसास कराने का है।


बिहार चुनाव में उतरना प्रशांत किशोर के लिए कई मायनों में बेहद जोखिम भरा है। राजनीति में अगर PK की लॉन्चिंग सही नहीं हुई तो यह उनके राजनीतिक कैरियर के लिए ग्रहण होगा। ऐसे में प्रशांत किशोर के सामने बिहार में दूसरा विकल्प यह है की वह बिहार में मुखिया, वार्ड पार्षद और पंचायती राज व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी बढ़ाएं। प्रशांत किशोर की कंपनी लगातार इसके लिए कैंपेन भी चला रही है। संभव है कि प्रशांत किशोर पंचायत सरकार के नजरिए से अपना संगठन खड़ा करें। प्रशांत किशोर के निशाने पर नीतीश कुमार है लेकिन वह महागठबंधन के साथ जाकर अपनी खुद की राजनीतिक पहचान खोना नहीं चाहते लिहाजा प्रशांत ऐसे विपक्षी दलों को पीछे से मदद पहुंचा सकते हैं जो एनडीए को विधानसभा चुनाव में नुकसान पहुंचा सकते हैं। जमीनी स्तर पर संगठन खड़ा करने के बाद जनता के बीच जा सकते हैं, उनके लिए यह सबसे बेहतर विकल्प है। अब इंतजार इस बात का है कि खुद पटना पहुंचने पर प्रशांत अपनी अगली रणनीति को लेकर कौन सा बड़ा ऐलान करते हैं।

PK आज खोलेंगे पत्ता, प्रशांत किशोर की तरफ है सबकी नजर | FirstBihar