ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

पिता लालू को कल किडनी देगी रोहणी, बोली .. जनता के लिए पापा का स्वस्थ रहना जरूरी

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कल उनकी बेटी रोहनी आचार्य अपनी किडनी देगी। रोहणी लालू के सात बेटियों और दो बेटे में से दुसरे नंबर की बेटी है। फिलहाल रोहणी सिंगापुर अस्पता

पिता लालू को कल किडनी देगी रोहणी, बोली .. जनता के लिए पापा का स्वस्थ रहना जरूरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कल उनकी बेटी रोहनी आचार्य अपनी किडनी देगी। रोहणी लालू के सात बेटियों और दो बेटे में से दुसरे नंबर की बेटी है। फिलहाल रोहणी सिंगापुर अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की परकिरिया से गुजर रही है। अस्पताल जाने से पहले रोहिणी ने अपनी भावना को व्यक्त करते हुए कहा है कि आम जनता के लिए लालू प्रसाद का स्वस्थ रहना जरूरी है। इसलिए, उन्होंने ऐसा साहसिक फैसला लिया। 


वहीं, बीते रात ही लालू यादव को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षण के दौर से रोहिणी पहले ही गुजर चुकी हैं। उनके पति एवं सुसराल के परिजनों ने किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर रोहणी का साथ दिया है। ट्रांसप्लांट के लिए इन्हें आज  देर रात भर्ती किया जाएगा। सब कुछ ठीक पाए जाने पर सोमवार को ट्रांसप्लांट के लिए सर्जरी होगी। रोहिणी की किडनी अभी 90 से 95 प्रतिशत तक काम कर रही है। लालू की दोनों किडनी 28 प्रतिशत काम कर रही है। ट्रांसप्लांट के बाद लगभग 70 प्रतिशत काम करने लगेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से इतना काफी माना जाता है।


इस बीच, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव शनिवार रात सिंगापुर के लिए रवाना हो गए। जबकि लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती पहले से ही सिंगापुर में ही हैं।


गौरतलब हो कि, लालू का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में की जानी है। इससे पहले इसी अस्पताल में भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा, अमर सिंह एवं अभिनेता रजनीकांत की किडनी बदली गई थी।