ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

फोटो शेयर करते हुए पिटाई के आरोप को तेजप्रताप ने किया खारिज, कहा-बहकावे में आकर रामराज आरोप लगा रहा हैं

PATNA: पटना महानगर के राजद युवा अध्यक्ष रामराज यादव ने राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर विधायक तेजप्रताप पर गंभीर आरोप लगाया है। राबड़ी आवास में आयोजित इ

फोटो शेयर करते हुए पिटाई के आरोप को तेजप्रताप ने किया खारिज, कहा-बहकावे में आकर रामराज आरोप लगा रहा हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना महानगर के राजद युवा अध्यक्ष रामराज यादव ने राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर विधायक तेजप्रताप पर गंभीर आरोप लगाया है। राबड़ी आवास में आयोजित इफ्तार पार्टी के दिन रूम में बंद करके पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप रामराज ने तेजप्रताप यादव पर लगाया है। अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद तेजप्रताप ने अपनी सफाई दी है। तेजप्रताप ने पिटाई के आरोप को गलत बताया है। कहा है कि बहकावे में आकर रामराज यादव आरोप लगा रहा हैं। रामराज के साथ तेजप्रताप ने एक तस्वीर भी शेयर की है। पिटाई के आरोप को तेजप्रताप ने सिरे से खारिज किया है।


तेजप्रताप ने सोशल मीडिया अकाउंट सेकंड लालू तेजप्रताप यादव पर अपनी सफाई दी है। तेजप्रताप ने रामराज के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि राजद युवा के पटना उपाध्यक्ष मेरे अनुज राम राज बहुत कर्मठ कार्यकर्ता है। प्रदेश अध्यक्ष चाचा जगदानंद सिंह विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह हरियाणवी सलाहकार संजय यादव के बहकावे में मेरे अनुज राजद राम को बहकाया गया है। मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षडयंत्र रचा गया है मैं हमेशा अपने कार्यकर्तां को इज्जत देता रहता हूं। 


वही युवा राजद अध्यक्ष रामराज ने कहा कि हम आरोप नहीं लगा रहे है बल्कि सच्चाई बयां किए है। हमने सच बातों को मीडिया के सामने रखा है। तेजप्रताप जिस फोटो को शेयर कर रहे हैं वह फोटो उसी दिन का है जिस दिन मेरी पिटाई की गयी। दावत-ए-इफ्तार में तीन नंबर पंडाल में जगदाबाबू की तरफ से मेरी ड्यूटी लगाई गयी थी। जब हम वहां थे तब मुझे बुला कर तेजप्रताप ने फोटो खिचवाया और मुझे जान से मारने की धमकी दी। रुम में बंदकर मुझे जमकर पीटा गया। यह फोटो उसी दिन का है जिस दिन मुझे पीटा गया था। 

टैग्स