ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, हमारे हाथ बंधे हुए हैं: निर्मला सीतारमण

DESK: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में अब

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, हमारे हाथ बंधे हुए हैं: निर्मला सीतारमण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में अब तक कोई कमी देखने को नही मिल रही है। तेल की कीमतों में गिरावट होगी या नहीं मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारे हाथ बंधे हुए हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के लिए डाॅ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। एक्साइज ड्यूटी में कटौती नहीं की जाएगी।

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'यूपीए गवर्नमेंट ने 1.44 लाख करोड़ रुपये का ऑयल बाॅन्ड इश्यू करके तेल की कीमतों में कटौती की थी। हम यूपीए गवर्नमेंट के ट्रिक का उपयोग नहीं करेंगे। ऑयल बाॅन्ड की वजह से बोझ हमारे ऊपर आ गया। जिस वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती नहीं कर पा रहे हैं।' 


निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऑयल बाॅन्ड की वजह से राजकोष पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पिछले पांच सालों में सरकार ने सिर्फ ऑयल बाॅन्ड के ब्याज के रूप में 62,000 करोड़ रुपये भुगतान किया है और अभी  2026 तक 37,000 करोड़ रुपये ब्याज का भुगतान करना है। 


निर्मला सीतारमण ने कहा कि ब्याज देने के बाद 1.30 लाख करोड़ रुपये के मूलधन का भी भुगतान करना होगा। अगर हमारे ऊपर ऑयल बाॅन्ड का बोझ नहीं होता तो हम एक्साइज ड्यूटी की कटौती करने की स्थिति में होते।


निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'लोगों की चिंता करना स्वाभाविक है। राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर इस पर कोई रास्ता निकालना होगा। एक्साइज ड्यूटी में कटौती नहीं की जाएगी।



टैग्स