ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

राज्यसभा का चुनावी रण: पावर स्टार पवन सिंह को लेकर कयास तेज, BJP चीफ नितिन नबीन से मुलाकात के बाद क्या बोले?

Pawan Singh: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह की राज्यसभा में एंट्री को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद उनके राज्यसभा में जाने की संभावना पर कयास लगाए जा रहे हैं।

Pawan Singh
राज्यसभा का रण!
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Pawan Singh: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और गायक पवन सिंह की राज्यसभा में एंट्री को लेकर बिहार में चर्चाओं का बाजार गर्म है। राज्यसभा चुनाव से पहले उनके नाम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच गुरुवार को पवन सिंह ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से अहम मुलाकात की, जिससे उनके राज्यसभा में जाने की चर्चा और तेज हो गई।


मुलाकात के बाद पवन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, "मैंने सिर्फ भइया से आशीर्वाद ली है। शिष्टाचार मुलाकात हुई है, बहुत अच्छा लगा है।" जब उनसे राज्यसभा सीट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, “पार्टी का सिपाही हूं, जो मालिक चाहेंगे वही होगा।”


बता दें कि बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं और पवन सिंह के नाम को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी उन्हें राज्यसभा का टिकट दे सकती है। पवन सिंह ने साल 2024 में काराकाट से लोकसभा का चुनाव भी निर्दलीय रूप से लड़ा था और उसी समय उन्होंने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से बीजेपी के टिकट को भी ठुकराया था। उस चुनाव में वह हार गए थे, लेकिन तीसरे नंबर पर आकर रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को कड़ी टक्कर दी थी।


पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के बीच दूरियां घट गई थीं। बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने भी बताया था कि पवन सिंह बीजेपी में ही रहेंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह ने अमित शाह और उस समय के बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और पार्टी के लिए सक्रिय प्रचार भी किया था। बीजेपी रे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद पवन सिंह की राज्यसभा में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है और सभी की नजरें इसपर टिकी हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता