ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: राजभवन में तीन दर्जन से अधिक स्टाफ और ऑफिसर को हुआ कोरोना, अफरा तफरी का माहौल

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के राजभवन से आ रही है. राजभवन कोरोना की चपेट में आ गया है. राजभवन के तीन दर्जन स्टाफ से लेकर ऑफिसर तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. अफरातफरी का माहौल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के राजभवन से आ रही है. राजभवन कोरोना की चपेट में आ गया है. राजभवन के तीन दर्जन स्टाफ से लेकर ऑफिसर तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. अफरातफरी का माहौल है. 

15 सुरक्षाकर्मी पहले से कोरोना पॉजिटिव

इन स्टाफ और ऑफिसर के आलावे  राजभवन के 15 सुरक्षाकर्मी पहले से ही कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं. राजभवन में कोरोना का कहर जारी है.ऐसे में राजभवन में काम करने वाले स्टाफ और अधिकारी कोरोना के दहशत में हैं.


पटना में कोरोना का कहर जारी है. इसकी चपेट में आम लोगों के साथ-साथ बिहार के कई नेता, विधायक और मंत्री कोरोना के चपेट में आ चुके हैं. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और उनकी पत्नी को कोरोना हुआ है. इसके अलावे बीजेपी नेता और कई स्टाफ समेत कल 75 कोरोना पॉजिटिव मिले. सीएम आवास से जुड़े करीब 85 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के आवास कई गार्ड पॉजिटिव निकले हैं. इसके अलावे उनके ऑफिस में भी कई स्टाफ संक्रमित मिले हैं.  सचिवालय में सहकारिता विभाग समेत कई विभाग के कर्मचारी पॉजिटिव निकले हैं. पटना हाईकोर्ट के भी कई सुरक्षाकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं. 

टैग्स