ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ

पटना पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नवादा में कल विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने अमित शाह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गृहमंत्री अमि

पटना पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नवादा में कल विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने अमित शाह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गृहमंत्री अमित शाह रविवार को नवादा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सासाराम में भी शाह का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन हिंसा की घटना के कारण सासाराम के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। 


दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 34 दिन बाद फिर से बिहार पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव में अब करीब एक साल ही बचे हैं। शाह का बिहार दौरा चुनावी रणनीति का ही हिस्सा है।इससे पहले शाह बीते 25 फरवरी को बिहार दौरे पर आए थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद और राधामोहन सिंह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने अमित शाह के पटना पहुंचने पर उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर पटना एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान वे पार्टी के बड़े नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति पर विमर्श करेंगे। इसके बाद दो अप्रैल को अमित शाह नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार रात को ही शाह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनकी सासाराम में भी रविवार को रैली प्रस्तावित थी, लेकिन हिंसा के बाद सासाराम के कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।