ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

युवा जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता बने ओम प्रकाश सेतु, अभय कुशवाहा ने दी जिम्मेदारी

PATNA : जेडयू के युवा नेता ओम प्रकाश सेतु को पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने उनको पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नई जिम्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेडयू के युवा नेता ओम प्रकाश सेतु को पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने उनको पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नई जिम्मेदारी दी है. उन्होंने ने मनोनयन का आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश सेतु की क्षमता पर पार्टी को पूरा भरोसा है. 


अभय कुशवाहा ने बताया कि ओम प्रकाश सेतु जदयू की नीतियों और विचारों को जनता के बीच रखते रहते हैं. पार्टी में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए युवा नेता ओम प्रकाश सेतु ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने काम करने का मौका दिया है. वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाला है. इसलिए यह जिम्मेदारी और भी बड़ी है. युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो रहा है. 


युवा नेता ओम प्रकाश सेतु को पार्टी ने पहले भी बड़ी जिम्मेदारी दी थी. बता दें कि उनको पार्टी में युवा जनता दल यूनाइटेड का मीडिया प्रभारी बनाया गया था. ओमप्रकाश सिंह को यह जिम्मेदारी मिलने पर जदयू की युवा ईकाई में भी खुशी का माहौल है. ओम प्रकाश  भी बताया कि वह सीएम नीतीश की उपलब्धियों और जेडीयू की विचारधारा को जनता के बीच लेकर जायेंगे.