ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

योगी आदित्यनाथ कल लेंगे सीएम पद की शपथ, समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम होंगे शामिल

DESK: 25 मार्च की शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर वे दूसरी बार कल शपथ लेंगे। इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण

योगी आदित्यनाथ कल लेंगे सीएम पद की शपथ, समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम होंगे शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: 25 मार्च की शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर वे दूसरी बार कल शपथ लेंगे। इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बिहार के दोनों डिप्टी सीएम रेणु देवी एवं तारकिशोर प्रसाद भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर 12 बजे बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। 


25 मार्च को शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ का राजतिलक होगा। वे दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में योगी के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरशोर से जारी है। इकाना स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों को रंग बिरंगे फूलों और पार्टी के झंडे से सजाया जा रहा है। 


शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत भाजपा के वरीय नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। 12 राज्यों के सीएम और 5 डिप्टी सीएम, बाबा रामदेव, सभी प्रमुख मठों और मंदिरों के महंत, मुकेश अंबानी, अडानी समेत कई उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है। वही फिल्मी सितारों को भी न्योता भेजा गया है। 


यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने दोबारा बहुमत हासिल कर 35 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब सबकी निगाहें 25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण पर टिकी हैं। योगी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह एक मेगा शो की तरह कल यानी शुक्रवार को होगा।


इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे। इसके अलावे बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की हर कोशिश की जा रही है। 175 लग्जरी कारों को गेस्ट के लिए लगाया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी तरह से मुस्तैद है। इस समारोह में 100 से ज्यादा डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। 




टैग्स