ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

विधायक संदीप सौरभ लड़ेंगे नालंदा से लोकसभा चुनाव, CPI (ML) ने तीन सीटों पर जारी किया कैंडिडेट का नाम

PATNA : बिहार में महागठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारा हो चुका है। लालू यादव की राजद 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि लेफ्ट दलों (भाकपा माले, भाकपा और माकपा) को

विधायक संदीप सौरभ लड़ेंगे नालंदा से लोकसभा चुनाव, CPI (ML) ने तीन सीटों पर जारी किया कैंडिडेट का नाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारा हो चुका है।  लालू यादव की राजद 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि लेफ्ट दलों (भाकपा माले, भाकपा और माकपा) को 5 सीटें मिली हैं। इसके बाद सीपीआई (ML) के तरफ से कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया गया है। इस पार्टी के खाते में तीन सीट आई थी और अब इनपर कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया गया है। 


दरअसल, बिहार में महागठबंधन के बीच सीट का बंटवारा हो गया है। जिसमें भाकपा (माले) 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जिसमें  नालंदा, आरा और काराकाट दी गई है। अब इन तीनों सीटों पर कैंडिडेट का नाम भी सामने आया गया है। पार्टी के तरफ से  दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार नालंदा सीट से विधायक संदीप सौरव,आरा से विधायक सुदामा प्रसाद, काराकाट से  राजाराम सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 


मालूम हो कि, संदीप सौरभ फिलहाल पटना जिले के पालीगंज विधानसभा से विधायक हैं। साल 2020 विधानसभा चुनाव में उन्होंने करीब 30000 वोटो से अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी जदयू के जयवर्धन यादव उर्फ बच्चा बाबू को हराया। छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत करने वाले संदीप सौरव  आईशा के महासचिव भी रहे हैं।  संदीप सौरभ ने हिंदी साहित्य में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।  अब पार्टी इन्हें नालंदा से लोकसभा चुनाव लड़वाने जा रही है। 


वहीं, सुदामा प्रसाद भाकपा माले पार्टी से वर्तमान में तरारी के विधायक भी हैं। तरारी से विधायक सुदामा प्रसाद वैश्य समाज से आते हैं और व्यवसायी समाज में सक्रिय रहते हैं। ल प्रसाद 1997 से बिहार के भोजपुर जिले में सक्रिय थे  बाद में वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले ) के सदस्य बन गए और इसकी राज्य समिति के लिए चुने गए। 2015 के बिहार विधान सभा चुनाव में , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले )  ने उन्हें तरारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा और बाद में वे बिहार विधान सभा के लिए चुने गए। 


उधर, काराकाट से माले प्रत्याशी राजाराम सिंह अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव हैं।1995 और 2000 में वे औरंगाबाद के ओबरा से दो बार विधायक भी रह हैं। साथ ही अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बिहार-झारखंड के प्रभारी भी हैं। भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो के भी सदस्य हैं।