ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विवाद में घिरे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने लिखा.. तेजस्वी बिहार, डिप्टी सीएम बोले.. ये तो अच्छी बात है

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर इस वक्त प्रदेश की राजनीति में छाए हुए हैं। शिक्षा मंत्री की तरफ से रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान के बाद इस पर खूब सियासत हो रही है लेकिन

विवाद में घिरे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने लिखा.. तेजस्वी बिहार, डिप्टी सीएम बोले.. ये तो अच्छी बात है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर इस वक्त प्रदेश की राजनीति में छाए हुए हैं। शिक्षा मंत्री की तरफ से रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान के बाद इस पर खूब सियासत हो रही है लेकिन आज मंत्री चंद्रशेखर ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद और हलचल बढ़ गई है। दरअसल, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अपने विभाग का संकल्प ट्विटर पर दिखाते हुए तेजस्वी बिहार लिख डाला, जिसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं लेकिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जब डिस्ट्रिक्ट की बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी यह हम आपको बताने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बयान में क्या हर्ज है, इसका मतलब केवल मेरा नाम ही नहीं होता। बिहार को तेजस्वी बनाने की बात भी हो सकती है, इसको देखने का नजरिया किसका कैसा है सब कुछ इस पर निर्भर करता है।


शिक्षा मंत्री के बयानों पर जवाब देने के बजाए तेजस्वी यादव उल्टे मीडियाकर्मियों से ही पूछने लगे कि मंडल और कमंडल के बारे में बताइए। उन्होंने कहा कि आरजेडी शुरू से ही सामाजिक न्याय को लेकर काम करती रही है। किसी को भी जाति में नहीं बांटा जा सकता है। पिछड़ी जाति के लोग भी सामंतवादी हो सकते हैं, यह किसी के भी सोंच पर निर्भर करता है। जिसकी जितनी समझ है उतना मीडिया में चल रहा है, किसी भी चीज को देखने का हर किसी का अलग नजरिया होता है।

टैग्स