ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

वित्त मंत्री विजय चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचे CM नीतीश कुमार, बंद कमरे में इन मुद्दों पर हुई बातचीत

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पहले सुबह सुबह के वित्त मंत्री विजय चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचे

वित्त मंत्री विजय चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचे CM नीतीश कुमार, बंद कमरे में इन मुद्दों पर हुई बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पहले सुबह सुबह के वित्त मंत्री विजय चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचे जहां इन दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक मुलाकात हुई और उसके बाद सीएम नीतीश कुमार अपने काफिले के साथ सीएम आवास रवाना हो गए।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 31 अगस्त को विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने मुंबई जाने वाले हैं। इससे पहले बिहार में जातीय जनगणना भी करवाई जा रही है और इससे संबंधित सारे खर्चों का ब्योरा वित्त विभाग को ही देखना है। ऐसे में अब आज सीएम नीतीश कुमार वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने पहुंचे हैं।


बताया जा रहा है कि, सीएम नीतीश कुमार जब भी किसी समस्या में नजर आते हैं या फिर उन्हें किसी तरह की कोई अधिक राजनीतिक सलाह की जरूरत होती है तो फिर वह विजय चौधरी की ओर करते हैं और विजय चौधरी उनके अच्छे मित्र होने के नाते उनकी समस्याओं का समाधान भी बखूबी तरीके से करते हैं। जब विपक्षी एकता की बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है तो ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इन्हीं बातों को लेकर विजय कुमार चौधरी से मिलने उनकी आवाज पहुंचे हैं। ऐसा कहा जा रहा कि विजय कुमार चौधरी इस मामले को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से बातचीत करें।