ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

विश्वासघात करने और झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं नीतीश कुमार, पटना में बोले अमित शाह..लालू को भी देंगे धोखा

PATNA:पटना के बापू सभागार में किसान-मजदूर समागम का आयोजन हुआ। स्वामी सहजानन्द जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। किसान-मजदूर समागम को संबोधित

विश्वासघात करने और झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं नीतीश कुमार, पटना में बोले अमित शाह..लालू को भी देंगे धोखा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:पटना के बापू सभागार में किसान-मजदूर समागम का आयोजन हुआ। स्वामी सहजानन्द जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। किसान-मजदूर समागम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती के सपनों को सिर्फ पीएम मोदी ही पूरा कर सकते हैं। इस समय स्वामी सहजानंद जी का बिहार गर्त में जा रहा है। इसे हमें बाहर निकालना होगा।


 नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार चारा चोर के साथ बैठे हैं। इससे किसानों का क्या भला होगा? अमित शाह ने कहा कि आए दिन यह सुनने को मिलता है कि नीतीश और लालू में समझौता हुआ है कि उनके बेटे को मुख्यमंत्री बनाएंगे। वो तो पहले से ही मुख्यमंत्री हैं। हर तीन साल पर नीतीश को प्रधानमंत्री का सपना आता है। जब वादा किया है मुख्यमंत्री बनना है तो जनता को क्यों नहीं बताते। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। सबको पता है कि वे लालू जी को भी धोखा देंगे।


अमित शाह ने कहा कि लालटेन से जो लौ उठी है, उसमें पूरा बिहार धधक रहा है। अब नीतीश बाबू में तो हिम्मत नहीं है कि वो लालटेन की लौ को बुझाएं। मैं बिहार की जनता को कहने आया हूं कि इस बार ऐसा सबक सिखाइए कि बिहार में दल-बदल करने वाले चुप हो जाएं। लालू जी चिंता मत करों चारा की चोरी अब नहीं होने वाली है क्यों कि 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।


उन्होंने कहा कि किसानों के बैंक अकाउंट में सबा दो लाख करोड़ रुपये पहुंचाने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है। तेजस्वी यादव ने कहा था यूरिया कम आ रही है लेकिन सच्चाई है कि डेढ गुणा यूरिया केंद्र सरकार ने किसानों को भेजा है लेकिन बिहार में कालाबाजारी के कारण यह किसानों तक नहीं पहुंच पा रही है। बिहार की जनता से अपील करने आया हूं कि एक बार आप डबल इंजन की सरकार बना दीजिए। ऊपर नरेंद्र मोदी है ही नीचे भी बीजेपी की सरकार बना दीजिए। 


अमित शाह ने कहा कि वादा करता हूं कि बिहार को विकासशील से विकसित बिहार बना देंगे। नीतीश कुमार के लिए भाजपा की सभी दरवाजे बंद है। विश्ववासघात करने और झूठ बोलने वाले व्यक्ति नीतीश कुमार हैं। भाजपा को अब उन पर विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब जंगलराज नहीं आने देंगे।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता