ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

विधानसभा में विश्वासमत से पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे नीतीश, दिल्ली के लिए इस दिन करेंगे कूच

PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आगामी 12 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट से पहले

विधानसभा में विश्वासमत से पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे नीतीश, दिल्ली के लिए इस दिन करेंगे कूच
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आगामी 12 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। दिल्ली में सीएम नीतीश पीएम मोदी के अलावा शाह और जेपी नड्डा से भी मिलेंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नीतीश की पिछली मुलाकात राष्ट्रपति की भोज में हुई थी और उसी मुलाकात के बाद बिहार में तख्ता पलट की पटकथा लिखी गई थी।


दरअसल, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। 12 जनवरी को सरकार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करना है हालांकि विपक्ष इससे पहले बड़े खेल का दावा कर रहा है। तमाम तरह के सियासी गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 7 फरवरी को दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर कूच कर जाएंगे। नीतीश 8 फरवरी को वापस पटना लौटेंगे। इस बीच वे प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के मुलाकात करेंगे।


लंबे समय बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नीतीश कुमार की मुलाकात होगी। इससे पहले दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भोज का आयोजन किया है।सभी मुख्यमंत्रियों को इस भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे थे, जहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के दौरान उनकी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हुई थी।


पीएम मोदी ने खुद एक्स पर नीतीश के साथ वाली तस्वीर शेयर की थी। मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद सियासी गलियारे में तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे थे और उस वक्त से ही कहा जाने लगा था कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मारेंगे और आखिरकार नीतीश के पलटी मारने के कयास सच साबित हुए और आरजेडी का साथ छोड़कर नीतीश ने बिहार में बीजेपी के साथ फिर से सरकार बना ली। अब जब 12 फरवरी को सरकार को बहुमत साबित करना है। इससे ठीक पहले नीतीश दिल्ली में लंबे समय बाद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।