ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

विपक्षी एकता की मुहीम पर BJP का तंज, सम्राट चौधरी बोले ... दूल्हा का पता नहीं बारात सजा रहे नीतीश

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करने जाने की तैयारी

विपक्षी एकता की मुहीम पर BJP का तंज, सम्राट चौधरी बोले ... दूल्हा का पता नहीं बारात सजा रहे नीतीश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करने जाने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं, नीतीश की मुलाकात को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा है कि, नीतीश कुमार की विपक्षी एकता में दूल्हा का पता नहीं और बरात सजाई जा रही है। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यह खुले तौर पर कह दिया है कि वो विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में जल्द ही नवीन पटनायक से मिलने जाने वाले हैं। अब उनकी इसी मुलकात और विपक्षी एकता की मुहीम को लेकर सवाल उठाते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार को अब बिहार में मन नहीं लग रहा है। इसलिए वो चाय - नाश्ता करने के लिए यहां - वहां घूमते रहते हैं।


इसके आगे सम्राट ने कहा कि, यह बिहार का मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनको यहां मन नहीं लग रहा है।  वो पिछले दिनों ममता दीदी के पास गए थे चाय - नाश्ता करने, उसके बाद अखिलेश यादव से पास पहुंचे। लकिन, इसके बाद भी अभी तक ये लोग यह बता ही नहीं पा रहें हैं कि दूल्हा कौन होगा और सहबाला कौन बनेगा। 


वहीं, बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि, बिहार सरकार के ताकत है तो वो बजरंग दल को बैन करके दिखाएं। नीतीश कुमार को ताकत है तो बजरंगबली को बैन करके दिखाएं। उसके बाद मालूम चल जाएगा की बिहार की जनता उनका क्या हश्र होगा।  यह जनता सब देख रही है, इसका जवाब उनको जरूर मिलेगा। 


इसके आलावा सीएम के तरफ से इनके पिता शकुनि चौधरी को राजनीतिक पहचान दिलाने की बात कहे जाने पर सम्राट ने कहा कि , नीतीश कुमार कौन है।  जब वो राजनीतिक रूप से पैदा नहीं हुए थे तभी से लोग शकुनि चौधरी को जानते हैं।  नीतीश कुमार से बड़ा दलबदलू शायद ही इस देश का कोई नेता होगा। मैं तो सोच रहा हूं कि, नीतीश का कैलेंडर जारी करूं वो कब किस दल में रहे हैं। उन्होंने कर्पूरी से लेकर जार्ज साहब तक को ठगने का काम किया। नीतीश बिहार को लुटवा रहे और अपनी पार्टी का झोला भर रहे हैं।  इसके आलावा उनसे कुछ भी नहीं हो रहा है।