ब्रेकिंग
होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारहोमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहार

विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी, कहा ... नाराज नहीं है केजरीवाल, 2024 में नेता नहीं जनता का चुनाव

PATNA : विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव अब दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि- बिहार की धरती ज्ञान की धरती है। बिहार की धरती लोकतं

विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी, कहा ...  नाराज नहीं है केजरीवाल, 2024 में नेता नहीं जनता का चुनाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव अब दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि- बिहार की धरती ज्ञान की धरती है। बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है। बिहार की धरती पर बड़े बड़े लोगों ने बड़े बड़े आंदोलन किए हैं। इसके आलावा केजरीवाल की नराजगी पर उन्होंने कहा कि, कहीं कोई नाराजगी नहीं है।  


दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को किसी कार्य को लेकर विदेश दौरा करना है। इस लिहाजा वो दिल्ली रवाना हुए हैं। इस बीच तेजस्वी यादव से बीते कल हुए विपक्षी एकता की मीटिंग को लेकर सवाल किया गया तो इन्होंने कहा कि -  कल ऐतिहासिक बैठक हुई है। बिहार की धरती ज्ञान की धरती है, यह धरती लोकतंत्र की जननी है और यहां से शुरू हुए बड़े-बड़े आंदोलन के जरिए बहुत बड़े परिवर्तन हुआ हो। यहां से ही इमरजेंसी के खिलाफ जेपी ने जो मूवमेंट किया था उससे बड़ा असर हुआ था। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि,  पटना में इतनी बड़ी बैठक हुई। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विपक्ष के सभी बड़े नेता एकमत हो करके भाजपा के खिलाफ आने की बात कही है। यहां कोई भी अपने हित की बात नहीं कर रहा है बल्कि जनता की मांग पर हमलोग एकजुट हुए हैं। अब देश की जनता  मोदी जी पर बात नहीं करना चाहती है। लेकिन इस बार का लोकसभा का चुनाव नेता नहीं जनता का चुनाव है। यह कोई विशेष व्यक्ति का चुनाव नहीं है। इस बार देशवासी के मुद्दे पर चुनाव होगा।


इसके आलावा जब तेजस्वी से यह सवाल किया गया कि, विपक्षी बैठक के बाद ही अरविंद केजरीवाल नाराज नजर आ रहे हैं, इनको कैसे मनाया जाएगा। इसके जवाब में तेजस्वी ने कहा कि- कहीं कोई नाराजगी नहीं है। सारी बातें हो चुकी है। किसी को कुछ कहना नहीं है। बहुत ही अच्छा मीटिंग हुई है। इसकी अगली बैठक शामिल में होगी। उसके बाद कैसे क्या रणनीति बनेगी उस पर प्रोग्राम बनेगा। शिमला की बैठक में डिटेल बातें होंगी और उसके बाद सारी बातें सामने आएंगी।


इधर, विपक्ष की बैठक को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के तरफ से उठाए गए सवालों और फोटो सेशन की बातों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा क, यह काम तो वो लोग करते हैं। यह बात पूरे देश की जनता जानती है। उन लोगों का यही काम है और यही करें। हम लोग जनता के हित के लिए एकजुट हुए हैं और इस बार जनता उनको सबक सिखाएगी।