ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

विपक्षी दलों के बैठक के दिन BJP करेगी बड़ा आंदोलन, बोले विजय सिन्हा ... सभी भ्रष्टाचारी करेंगे मीटिंग

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर राजधानी पटना में आगामी 12 जून को तमाम विपक्षी दलों की बैठक आयोजित करवाने वाली है। वहीं, अब बिहार के व

विपक्षी दलों के बैठक के दिन BJP करेगी बड़ा आंदोलन, बोले विजय सिन्हा ... सभी भ्रष्टाचारी करेंगे मीटिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर राजधानी पटना में आगामी 12 जून को तमाम विपक्षी दलों की बैठक आयोजित करवाने वाली है। वहीं, अब बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा के तरफ से इस दिन को लेकर बड़ा एलान किया गया है।  बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा के तरफ से यह ऐलान किया गया है कि- आगमी 11 और 12 को भाजपा पूरे बिहार में आंदोलन करेगा।


विजय सिन्हा ने कहा कि - पूरे पार्टी की तरफ से आगामी 11 और 12 जून को बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। इन भ्रष्टाचारियों को हम लोग कतई स्वीकार नहीं करेंगे। परिवारवाद और वंशवाद के कारण जो लोग संपत्ति कमाए हैं उस भ्रष्टाचारी को लोकनायक की धरती को अपवित्र नहीं करने देंगे। उनके भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन आंदोलन होगा और फिर से बिहार से अपराध तानाशाही और हिटलरशाही सामंतशाही प्रवृत्ति सत्ता में आकर चला रहे हैं वह कभी भी पूरी नहीं होने देंगे।


विजय सिन्हा ने कहा कि हम लोग प्रोग्राम बनाएंगे और यह प्रोग्राम निश्चित तौर पर भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का काम करेगा। जिस तरह 1975 में आपातकाल था उसी तरह बिहार में भी अघोषित आपातकाल लागू है। लेकिन लालू नीतीश यह बात अच्छी तरह समझ गए कि जो जन्म लिया है उसका मृत्यु तय है। इसलिए आप जो सोचती हैं कि 33 वर्ष  से बड़े भाई और छोटे भाई मिलकर सरकार चला रहे हैं और आगे भी चलाते रहेंगे यह कतई नहीं होने वाला है।


विजय सिन्हा ने चाणक्य नीति का उदाहरण देते हुए कहा कि जब विपक्ष में हाहाकार मचा तो समझो कि राजा ईमानदार और चरित्रवान है। आज एक तरफ विदेश के लोग पीएम का पैर छू रहे हैं तो वहीं घर के अंदर भ्रष्टाचारी गलबहियां कर करके भाग रहे हैं। एकजुट हो रहे हैं लेकिन इनकी एकजुटता नहीं चलने वाली है। लेकिन  एकजुटता देश के तमाम लोगों को भाजपा के समर्थन में एकसाथ कर देगा।


बिहार में होने वाली विपक्ष की बैठक में कौन लोग लूट रहे हैं इसमें वही लोग जुट रहे हैं जो बिहार का भ्रष्टाचारी है, दिल्ली का भ्रष्टाचारी है, बंगाल का भ्रष्टाचारी है जो भी परिवारवाद का पोषक है यूपी से लेकर महाराष्ट्र वही लोग इस मीटिंग में जुट रहे हैं। लेकिन, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। ये लोग खुद जेल जाने से डरे हुए हैं इस वजह से यहां एकसाथ हो रहे हैं। लेकिन,  बिहार को भ्रष्टाचारियों का चारागाह नही बनने देंगे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता