ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

VIP ने सरकार से कर दी बड़ी मांग, कहा- निषाद आरक्षण और विशेष दर्जा पर तस्वीर साफ करे केंद्र

PATNA: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने केंद्र सरकार से निषाद आरक्षण और बिहार को विशेष राज्य का द

VIP ने सरकार से कर दी बड़ी मांग, कहा- निषाद आरक्षण और विशेष दर्जा पर तस्वीर साफ करे केंद्र
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने केंद्र सरकार से निषाद आरक्षण और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की है। VIP ने कहा है कि बिहार के उत्थान के लिए ये दोनों ही मांगें काफी अहम है लेकिन केंद्र की सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही है।


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने गुरुवार को कहा कि बिहार के विकास के लिए निषाद आरक्षण और विशेष राज्य का दर्जा मिलना काफी आवश्यक है लेकिन केंद्र सरकार दोनों ही मामलों में ढुलमुल रवैया अपना रही है। देव ज्योति ने कहा कि निषाद आरक्षण से राज्य की चिरपरिचित मांग पूरी होगी और वैसी आबादी जो विकास की मुख्यधारा से दूर है, उसे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।


वहीं बिहार के विशेष राज्य के दर्जे को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार का तब तक पूर्ण विकास नहीं हो सकता है जबतक उसे विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता है। उन्होंने केंद्र पर बोलते हुए कहा कि आखिर क्या कारण है कि केंद्र सरकार बिहार को उसके वाजिब हक से दूर रख रही है। उन्होंने कहा कि दोनों ही मांगों के पूरा होने से बिहार के विकास में रफ्तार आ सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी खुद इन दोनों मांगों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।

टैग्स