ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

विजय सिन्हा का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, कहा.. करप्शन के मामले में जेल जाएंगे नीतीश!

PATNA : बिहार की सत्ता से बेदखल होने के बाद बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं देना चाह रही है। श्रम संसाधन विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच

विजय सिन्हा का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, कहा.. करप्शन के मामले में जेल जाएंगे नीतीश!
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार की सत्ता से बेदखल होने के बाद बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं देना चाह रही है। श्रम संसाधन विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच कर रही कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विजय सिन्हा ने कहा है कि सीएम ने जानबुझ उस रिपोर्ट को सदन में आने से रोका है। बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार इसपर कोई जवाब नहीं दे रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि आने वाले समय में नीतीश कुमार भी वहीं पहुंच जाएंगे जहां उनके बड़े भाई गए थे।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कैबिनेट में अपराधियों की बड़ी जमात है। ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार को इसकी जानकारी नहीं है। 17 साल से बिहार के सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं और वे सभी का इतिहास जानते हैं। सबकुछ जानते हुए अपनी महत्वाकांझा को पूरा करने के लिए नीतीश कुमार ने बिहार को गर्त में धकेलने का काम किया है। जब बिहार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार रहेगी तो अपराध और भ्रष्टाचार पर कैसे अंकुश लगेगा। सरकार बदलते ही अच्छे पदाधिकारियों को साइड कर दिया गया जबकि भ्रष्ट पदाधिकारी योजनाओं में लूट की प्रवृति को बढ़ा रहे हैं।


जब भी बीजेपी की तरफ से भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया जाता है तो भ्रष्टाचारी तिलमिला जाते हैं। भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए नीतीश कुमार आज उनके साथ गलबहियां कर रहे हैं। दिल्ली के लाल किला से भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान शुरू हुआ है वह रूकने वाला नहीं है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का नाम लिए बिना कहा कि आने वाले समय में छोटे भाई भी अपने बड़े भाई के पास पहुंच जाएंगे, जहां कुछ दिनों पहले तक बड़े भाई पहुंचे हुए थे।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में नई सरकार के बनने के बाद अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नीतीश कुमार जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं लेकिन कौशल विकास योजना में हुए करोड़ों के घोटाले की नीतीश कुमार जांच क्यों नहीं करवा रहे हैं। कई करोड़ के घोटाले का मामला सदन में उठा था लेकिन उसे सरकार दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग का मंत्री रहते हुए उन्होंने जांच कमेटी का गठन किया था लेकिन कमेटी की रिपोर्ट आने के बावजूद सरकार उसे सार्वजनिक नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाख कोशिश कर लें लेकिन एक दिन सच्चाई सामने जरूर आएगी।