ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

विधानसभा में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को स्पीकर ने चेताया, बोले ... पूरी तैयारी के साथ आए सदन, पहले कर लें अधिकारियों के साथ बैठक

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर एक बार फिर से सदन के अंदर घिरते दिखे। शिक्षा मंत्री को विपक्षी दलों के अलावा अब अपनी ही पार्टी का विरोध सदन के अंदर झेलना पड़ रहा है। इ

विधानसभा में  शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को स्पीकर ने चेताया, बोले  ... पूरी तैयारी के साथ आए सदन, पहले कर लें अधिकारियों के साथ बैठक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर एक बार फिर से सदन के अंदर घिरते दिखे। शिक्षा मंत्री को विपक्षी दलों के अलावा अब अपनी ही पार्टी का विरोध सदन के अंदर झेलना पड़ रहा है। इतना ही नहीं स्पीकर ने उनको यह भी कहा कि, सदन के अंदर पूरी तैयारी के साथ आए आधा -अधूरा काम करके आने से कोई फायदा नहीं होगा। 


दरअसल, सूबे के शिक्षा मंत्री टीचर बहाली से जुड़े मामले पर अपनी बातों को सदन के अंदर रख रहे हैं। इस दौरान राज्य के अंदर टीचर की कमी को स्वीकार करते हुए कहा कि वर्तमान में टीचर की कमी है इसको दूर करने को लेकर बहाली भी की जा रही है। जिसके बाद स्पीकर ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि, मंत्री जी सदन का यह भावना है कि यदि राज्य के अंदर टीचर की कमी है तो फिर नियमानुसार शिक्षिको को भर्ती होनी चाहिए। इसमें क्या समस्या है इसपर सदन में चर्चा होनी चाहिए। 


इसके आलावा राज्य के विश्वविद्यालयों में टीचर बहाली के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि, इस मामले में सदन में चर्चा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। यह मामला कोर्ट जा चूका है और जब कोई मामला कोर्ट में हैं तो उसपर सदन में चर्चा उचित नहीं है। इसके आलावा स्पीकर ने मंत्री को चेतवानी दते हुए कहा कि, आप सदन में आने से पहले अपने वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर यह तय करें की इस तरह से टीचरों की कमी दूर होगी उसके बाद आप सदन के अंदर आइयें।  स्पीकर ने उनका ध्यानकर्षण की सुचना को निरस्त कर दिया।