ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

विधायकों की पिटाई मामले पर सरकार बोली.. दोषी चाहे कोई हो उनपर कार्रवाई होगी, सदन में हंगामा

PATNA : बजट सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों की पिटाई के मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो प्रस्ताव रखा उस पर सरकार ने जवाब दिया है. विधानसभा में सरकार की तरफ से संसदीय

विधायकों की पिटाई मामले पर सरकार बोली.. दोषी चाहे कोई हो उनपर कार्रवाई होगी, सदन में हंगामा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बजट सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों की पिटाई के मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो प्रस्ताव रखा उस पर सरकार ने जवाब दिया है. विधानसभा में सरकार की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जवाब देते हुए कहा है कि विधायकों को भी अपने आचरण पर ध्यान देना चाहिए.  विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि 23 मार्च को सदन में जो कुछ हुआ, वह सब ने देखा. पूरे देश की जनता के सामने हर बात सामने आई है. इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं की जा सकती. मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी हो, उनके ऊपर एक्शन लिया जाएगा.


संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि दोषियों को चिन्हित करने की कार्यवाही चल रही है. कुछ पुलिसकर्मियों पर एक्शन भी लिया गया है और आगे भी जांच चल रही है.  मामला सदन के आचार समिति के भी पास है. मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों केरल के एक मामले में माननीयों को लेकर जो टिप्पणी की है, उस पर सबको ध्यान देने की जरूरत है.  विधायकों और विधायिका का सम्मान कितना ऊपर है या बात समझे बगैर गलत आचरण नहीं किया जा सकता.



विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सदन में कई ऐसे पुराने मामले मिलते हैं. जब गलत आचरण करने वाले सदस्यों पर कार्यवाही की गई है. अगर विधायक गलती करते हैं. तो उनके ऊपर भी एक्शन लिया जाना चाहिए और 23 मार्च की घटना में कोई अन्य दोषी हैं तो उनके ऊपर भी कार्रवाई होनी चाहिए. 


विधायकों की पिटाई के मसले पर सरकार का जवाब आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संतुष्ट नहीं दिखे. तेजस्वी ने कहा कि सरकार के जवाब से स्पष्ट हो गया है कि वह दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं करना चाहती. विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि 2 स्तरों पर जांच कराई जा रही है. सदन की आचार समिति की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. जबकि सरकार भी अपने स्तर से जांच करा रही है.