ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, कोर्ट के फैसले के बाद विधायकी जाना तय

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। एके-47 से बरामदगी मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई गई है। एमपी एमएलए कोर्ट ने इस मामले म

विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, कोर्ट के फैसले के बाद विधायकी जाना तय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। एके-47 से बरामदगी मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई गई है। एमपी एमएलए कोर्ट ने इस मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई है। 


पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दोषी करार दिया था। अनंत सिंह के घर से AK47 और हैंड ग्रेनेट मिलने के मामले में पटना की MP MLA कोर्ट ने अनंत सिंह को दोषी करार देते हुए फैसले को सुरक्षित रखा था जिसे आज सुनाया गया।


एमपी एएमएलए कोर्ट से 10 साल की सजा होने के बाद अब अनंत सिंह की विधायकी खतरे में आ गई है। कानूनी प्रावधानों के मुताबिक अब उनकी विधायकी भी जा सकती है।MP MLA कोर्ट के इस फैसले के बाद अनंत सिंह हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।


बता दें की विधायक के नदवा स्थित आवास पर पुलिस ने वर्ष 2019 में छापेमारी की थी और एके-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड और कारतूस बरामद किया था। इस मामले में विधायक समेत दो लोगों के खिलाफ सुनवाई की गई। अभियोजन ने अपना आरोप साबित करने के लिए अदालत में 13 गवाह पेश किया था। बचाव पक्ष की ओर से 34 गवाहों का बयान कलमबंद करवाया गया था। इसके बाद कोर्ट ने अनंत सिंह को दोषी करार दिया था, जिसे मंगलवार को सुनाया गया।

टैग्स