ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

विधानसभा सत्र का 12 वां दिन : तेजस्वी यादव के विभागीय बजट पर आज होगी चर्चा, बिहार को मिलेगा कई सौगात

PATNA : बिहार विधानसभा में आज तेजस्वी यादव अपने विभाग का बजट पेश करने वाले हैं। उनके इस बजट को लेकर आमलोगों में काफी उम्मीद है। अगस्त महीने के नई सरकार बनने के बाद तेजस्वी या

विधानसभा सत्र का 12 वां दिन : तेजस्वी यादव के विभागीय बजट पर आज होगी चर्चा, बिहार को मिलेगा कई सौगात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में आज तेजस्वी यादव अपने विभाग का बजट पेश करने वाले हैं।  उनके इस बजट को लेकर आमलोगों में काफी उम्मीद है। अगस्त महीने के नई सरकार बनने के बाद तेजस्वी यादव पहली बार कोई बजट पेश करने वाले हैं। तेजस्वी यादव आज पथ निर्माण विभाग का बजट पेश करेंगे। जिसके बाद इसपर चर्चा की जाएगी।


दरअसल, बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 12 वां दिन है। इस सत्र में 11 बजे से प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होगी। वहीं आज पथ निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा भी होगी। बजट सत्र पर आज विधानसभा में प्रश्नकाल के समय मुख्यमंत्री के विभागों (गृह विभाग, निगरानी विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग,निर्वाचन विभाग) के प्रश्नों का उत्तर दिया जाएगा।  इसके अलावा वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, उद्योग विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, आईटी विभाग, गन्ना उद्योग विभाग के प्रश्नों को सत्र में रखा जाएगा। वहीं संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री हर प्रश्नों का जवाब देंगे। 


उसके बाद शून्य काल में तत्कालिक विषयों को सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य सदन में उठाएंगे। जो सरकार के ध्यान में लाया जाएगा। इसके बाद ध्यानाकर्षण में भी प्रश्नों का विस्तृत जवाब सरकार की तरफ से दिया जाएगा। वहीं सत्र के दूसरे हाफ में विभागीय बजट पर चर्चा होगी।चर्चा के लिए आज पथ निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के बजट लाए जाएंगे। इसमें पथ निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा के बाद सरकार की तरफ से उत्तर दिया जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, आज बिहार विधानसभा में पथ निर्माण विभाग के तरफ से पेश किए गए बजट पर चर्चा की जाएगी। इस विभाग का प्रभार बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास है। उनके तरफ से आज उसको लेकर बजटीय भाषण भी दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य को कई नई सौगात भी देंगे। इससे पहले कल तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर उनके कामों की तारीफ की थी और यह स्वीकार किया था कि उनके विभाग की तरफ से देश में पथ निर्माण को लेकर तत्परता दिखाई जा रही है। जिसके बाद अब यह बजट पेश किया जाएगा।