ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

विधानसभा उपचुनाव में तेजस्वी को टक्कर देंगे कन्हैया, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जिग्नेश-हार्दिक भी शामिल

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी और कांग्रेस से पहले से एक दूसरे के सामने खड़े हैं. महागठबंधन टूट कर बिखर चुका है. लेकिन उपचुनाव में सबसे बड़ी चक्कर देखने को मिलने वाली है

विधानसभा उपचुनाव में तेजस्वी को टक्कर देंगे कन्हैया, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जिग्नेश-हार्दिक भी शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी और कांग्रेस से पहले से एक दूसरे के सामने खड़े हैं. महागठबंधन टूट कर बिखर चुका है. लेकिन उपचुनाव में सबसे बड़ी चक्कर देखने को मिलने वाली है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सामने कांग्रेस में शामिल हुए युवा नेता कन्हैया कुमार नजर आएंगे. कांग्रेस के लिए मौजूदा विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करेंगे. कन्हैया के साथ-साथ जिग्नेश मेवानी को भी कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी गई है.


इतना ही नहीं गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल भी बिहार के उपचुनाव में प्रचार करते नजर आएंगे. कांग्रेस ने चुनाव आयोग को जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. उसमें स्थानीय नेताओं के साथ साथ तीन-तीन युवा चेहरों को जगह दी गई है. कन्हैया कुमार, हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवानी के अलावे शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति झा आजाद जैसे चेहरे स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है.


कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, पार्टी विधायक दल के नेता अजीत शर्मा और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह समेत अन्य नेताओं को इस में जगह दी गई है.


विधानसभा उपचुनाव में तेजस्वी को टक्कर देंगे कन्हैया, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जिग्नेश-हार्दिक भी शामिल