ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

विधानसभा के बाहर माले विधायकों का प्रदर्शन, रसोइयों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. आज शुक्रवार को एक बार फिर बिहार विधान सभा की बैठक के शुरू होने के पहले लेफ्ट का प्रदर्शन नजर आया है. भाकपा माले के विधायकों ने ब

विधानसभा के बाहर माले विधायकों का प्रदर्शन, रसोइयों के मुद्दे पर सरकार को घेरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. आज शुक्रवार को एक बार फिर बिहार विधान सभा की बैठक के शुरू होने के पहले लेफ्ट का प्रदर्शन नजर आया है. भाकपा माले के विधायकों ने बढ़ती महंगाई, मृत रसोइयों का अनुग्रह अनुदान बंद कराने, क्वारंटाइन सेंटरों में काम करने वाले रसोइयों के बकाए का भुगतान करने, मध्यान्न भोजन योजना को एनजीओ के हवाले नहीं करने, कैंप लगाकर रसोइयों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने और रसोइयों को सरकारी कर्मी का दर्जा देने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. 


माले विधायकों ने कहा कि स्कूलों में खाना बनाने वाली रसोइयों ने सरकार के खिलाफ जो आंदोलन शुरू किया है उसका भाकपा माले पुरजोर समर्थन करता है. उन्होंने सरकार से मांग रखी कि रोसोइयों के मानदेय को 1500 रुपये से बढ़ाकर 21 हजार रुपये किया जाए और सरकार उन्हें सरकारी कर्मी का दर्जा दे. माले विधायकों ने मिड डे मिल योजना को एनजीओ के हवाले सौंपने वाली सरकार की योजना का पुरजोर विरोध किया है. 


आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में आज सरकार की तरफ से बिहार विनियोग विधेयक 2021 पेश किया जाएगा. सदन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नोत्तर काल के साथ शुरू होगी. सबसे पहले अल्प सूचित प्रश्नों पर सरकार का जवाब होगा और उसके बाद तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे.