ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विधान परिषद चुनाव में भी 50-50 पर सहमति, BJP और JDU के बीच बनी बात

PATNA : विधान परिषद चुनाव को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच सहमति लगभग अंतिम तौर पर बन गई है। बीजेपी ने पहले 13 विधान परिषद सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जेडीयू के लिए 11 सीटें छोड़ने की बात क

विधान परिषद चुनाव में भी 50-50 पर सहमति, BJP और JDU के बीच बनी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : विधान परिषद चुनाव को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच सहमति लगभग अंतिम तौर पर बन गई है। बीजेपी ने पहले 13 विधान परिषद सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जेडीयू के लिए 11 सीटें छोड़ने की बात कही गई थी लेकिन अब सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक दोनों दलों के बीच 50-50 के फार्मूले पर बातचीत लगभग बन गई है। जल्द ही इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। अब बीजेपी 12 और जेडीयू भी 12 सीटों पर उम्मीदवार देगा। जिस एक सीट को लेकर दोनों दलों के बीच में फंसा हुआ था उस सीट पर भी मोटे तौर पर सहमति बन गई है और अधिकारिक घोषणा के लिए बीजेपी के केंद्रीय नेताओं का इंतजार हो रहा है।


दरअसल बीजेपी और जेडीयू के बीच स्थानीय निकाय कोटे से परिषद की 24 सीटों पर बातचीत फाइनल होनी है। उसमें मधुबनी सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ था। यह सीट बीजेपी की सिटिंग है और यहां बीजेपी अपना उम्मीदवार देना चाहती है। लेकिन अब अंदरखाने से जो खबर सामने आई है। उसके मुताबिक इस सीट पर जेडीयू का कैंडिडेट होगा। बीजेपी भी मोटे तौर पर इसके लिए तैयार हो गई है। हालांकि ऐलान के लिए पार्टी के प्रभारी भूपेंद्र यादव के पटना आने का इंतजार हो रहा है। 26 जनवरी के बाद भूपेंद्र यादव पटना आएंगे और भी जेडीयू के साथ मिलकर अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।


आपको बता दें कि विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू पहले दिन से ही 50:50 का फार्मूला अपनाने की मांग करता रहा। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कई बार मीडिया के जरिए भी यह बात दोहराई थी। लेकिन पार्टी की तरफ से बातचीत की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी को दी गई थी। विजय कुमार चौधरी ने अधिकारिक तौर पर सीट बंटवारे को लेकर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन सोमवार को उन्होंने इतना जरूर कहा कि हमारी बातचीत अंतिम दौर में हैं और सहमति बन चुकी है। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जल्द ही हम संयुक्त रूप से इसकी घोषणा कर देंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि सहयोगियों को भी विश्वास में लिया जाएगा। आपको बता दें कि मुकेश सहनी ने विधान परिषद की सभी 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में बीजेपी और जेडीयू उन्हें कैसे साथ लेकर चलते हैं यह देखना भी दिलचस्प होगा।






टैग्स