ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

VC और शिक्षा विभाग के बीच होने वाली बैठक कैंसिल, राजभवन ने कुलपतियों को शामिल होने से किया था मना

PATNA : बिहार शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से आज सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुल सचिव और परीक्षा नियंत्रक की बैठक बुलाई थी। शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा के उपनिदेशक ने परीक्षा की स

VC और शिक्षा विभाग के बीच होने वाली बैठक कैंसिल, राजभवन ने कुलपतियों को शामिल होने से किया था मना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से आज सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुल सचिव और परीक्षा नियंत्रक की बैठक बुलाई थी। शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा के उपनिदेशक ने परीक्षा की स्थिति की समीक्षा को लेकर बैठक बुला। लेकिन,राजभवन ने लेटर जारी कर इस बैठक में शामिल होने से मना कर दिया था। इसके बाद अब यह बैठक कैंसिल कर दी गयी है। 


दरअसल, शिक्षा विभाग ने 28 फरवरी को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक की बैठक बुलाई थी। राज भवन की अनुमति नहीं मिलने के कारण कुलपति और कुलसचिव परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इस बैठक में सिर्फ तीन विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि पहुंचें थे।  इसके बाद शिक्षा विभाग ने सभी कुलपतियों और कुल सचिव पर कार्रवाई करते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी थी और उनके वित्तीय अधिकार फ्रीज कर लिए गए थे। बाद में शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के वित्तीय अधिकार को फ्रीज करने के आदेश को स्थगित कर दिया। 


उसके बाद फिर से शिक्षा विभाग ने लेटर जारी कर बिहार के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों की बैठक बुलाई है। ऐसे में एक बार वापस से  राजभवन ने पत्र जारी करते हुए इस बैठक में कुलपति, कुल सचिव और परीक्षा नियंत्रक के शामिल होने पर रोक लगा दी। राजभवन की ओर से जारी पत्र में सभी विश्वविद्यालय के कुलपति और कुल सचिव को बिना राजभवन की अनुमति के शहर छोड़ने की इजाजत नहीं है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग ने यह बैठक ही कैंसिल कर दी है। 


बताते चलें कि आज शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विश्वविद्यालयों में विलंबित परीक्षाओं की स्थिति की समीक्षा और चालू परीक्षाओं के समयबद्धता की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। यह बैठक दिनांक 12:00 बजे मध्यान में मदन मोहन झा स्मृति भवन, शिक्षा विभाग में आयोजित की गई थी। लेकिन, अब यह बैठक कैंसिल कर दिया गया है।