ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

उपेंद्र कुशवाहा पर गरम हुए मंत्री रामसूरत राय, पूछे - कुशवाहा BJP के मालिक हैं क्‍या

PATNA: जातिगत जनगणना के मामले पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बीजेपी में मतभेद होने संबंधी बयान पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने पलटवार

उपेंद्र कुशवाहा पर गरम हुए मंत्री रामसूरत राय, पूछे - कुशवाहा BJP के मालिक हैं क्‍या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जातिगत जनगणना के मामले पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बीजेपी में मतभेद होने संबंधी बयान पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने पलटवार किया है। रामसूरत राय ने कहा कि वे कौन होते हैं ऐसा कहने वाले..वे बीजेपी के मालिक हैं क्या?


भूमि सुधार एवं राजस्‍व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में सबको अपनी बातें रखने का अधिकार है। उपेंद्र कुशवाहा जी जदयू के नेता हैं। बीजेपी भी बड़ा परिवार है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों सक्षम हैं। जो सही हाेगा वे करेंगे और वह सर्वमान्‍य भी होगा। इस दौरान बीजेपी में विवाद सबंधी बात कहने पर रामसूरत राय ने कहा कि वे बीजेपी के मालिक हैं क्‍या?


गौरतलब है कि जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जातीय जनगणना पर यह बयान दिया था कि बीजेपी में अलग-अलग तरह के बयान आ रहे हैं। बीजेपी के ही दूसरे राज्य के सांसद ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है कि वे जातीय जनगणना के पक्ष में हैं जातिगत जनगणना जरूर होनी चाहिए। फिलहाल सबसे प्रमुख मुद्दा भी यही है। इस पर स्टैंड क्लियर होनी चाहिए।   




टैग्स