ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह को घेरा, कहा..ताली बजाने के लिए भी लोगों से करना पड़ा अपील, कहां चला गया वो जोश

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर हैं। आज उन्होंने पूर्णिया में जन भावना सभा को संबोधित किया और नीतीश और लालू पर जमकर निशाना साधा। वहीं अमित शाह की

उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह को घेरा, कहा..ताली बजाने के लिए भी लोगों से करना पड़ा अपील, कहां चला गया वो जोश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर हैं। आज उन्होंने पूर्णिया में जन भावना सभा को संबोधित किया और नीतीश और लालू पर जमकर निशाना साधा। वहीं अमित शाह की रैली पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा कि रैली के दौरान अमित शाह लोगों से बार-बार ताली बजाने की अपील कर रहे थे। उनके कहने के बाद रैली में मौजूद लोग ताली बजा रहे थे। 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इसे देख यह सवाल उठता है कि लोगों का जोश कहां चला गया। यह क्लियर है कि अमित शाह की पार्टी बीजेपी के प्रति अब बिहार की जनता में ना तो कोई आकर्षण रहा और ना ही विश्वास। बीजेपी की रैली पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आखिर काठ की हांडी कितनी बार चूल्हे पर चढ़ेगी? बिहार की जनता समझदार है लोग बीजेपी के झूठे वादों को भलीभाती समझ गये हैं।


जनता दल यूनाईटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए यह लिखा कि "पूर्णिया की रैली में श्री @AmitShah जी को बार-बार ताली...जोश कहां चला गया...! साफ है, उनकी पार्टी के प्रति अब बिहार की जनता में न तो आकर्षण रहा और न ही विश्वास। आखिर काठ की हांडी कितनी बार चूल्हे पर चढ़ेगी, जनाब ? लोग समझ गए हैं....."झुठा है तेरा वादा, वादा तेरा वादा"!