ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

उपेंद्र कुशवाहा की बैठक पर जेडीयू की नजर, बोले प्रदेश अध्यक्ष..कार्यक्रम में शामिल होने वालों पर होगी कार्रवाई

PATNA: जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आगामी 19 और 20 फरवरी को पटना में कार्यकर्ताओं की बैठक का ऐलान किया है। इसे लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर स

उपेंद्र कुशवाहा की बैठक पर जेडीयू की नजर, बोले प्रदेश अध्यक्ष..कार्यक्रम में शामिल होने वालों पर होगी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आगामी 19 और 20 फरवरी को पटना में कार्यकर्ताओं की बैठक का ऐलान किया है। इसे लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर से गरमा गयी है। उपेंद्र कुशवाहा की इस बैठक को लेकर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। हम लोगों की सभी पर नजर हैं। उमेंश कुशवाहा ने यह भी कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि नीतीश कुमार जी का कोई भी कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल नहीं होगा।


पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने स्वार्थ में अंधा हो और अवसरवादी हो ऐसे लोगों का यही हश्र होता है। ऐसे लोग अपना राजनीतिक जमीन खो देते हैं।  उन्होंंने कहा कि अब उपेंद्र कुशवाहा से अब किसी तरह की बातचीत नहीं होगी। 


उमेश कुशवाहा ने कहा कि जब उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी का विलय जेडीयू में किया था तब उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी से दूर रखने का  काम किया था। कभी भी अपने कार्यकर्ताओं को जेडीयू से जोड़कर नहीं रखा। सभी को महात्मा फूले से जोड़कर रखा गया। जो आदमी पार्टी के मर्यादा को तार-तार कर दिया हो उनके बारे में हम और क्या कह सकते हैं। उमेश कुशवाहा ने यह भी कहा कि  नीतीश कुमार जी के संघर्ष की उपज की जेडीयू पार्टी है। हमें पूरा विश्वास है कि उनका कोई कार्यकर्ता उपेंद्र कुशवाहा की बैठक में भाग नहीं लेगा। वैसे हम लोगों की नजर सभी पर है। 



टैग्स