ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कुशवाहा के करीबी ने तेजस्वी से की मुलाकात, 10 सर्कुलर पहुंचे RLSP के कोषाध्यक्ष

PATNA : विधानसभा चुनाव के दौरान अपना कुनबा खाली होते देख चुके उपेंद्र कुशवाहा को जल्द ही और झटका लग सकता है. उपेंद्र कुशवाहा के बेहद करीबी माने जाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय क

कुशवाहा के करीबी ने तेजस्वी से की मुलाकात, 10 सर्कुलर पहुंचे RLSP के कोषाध्यक्ष
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के दौरान अपना कुनबा खाली होते देख चुके उपेंद्र कुशवाहा को जल्द ही और झटका लग सकता है. उपेंद्र कुशवाहा के बेहद करीबी माने जाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की है. तेजस्वी यादव से उनकी यह मुलाकात से 10 सर्कुलर आवास पर हुई है. दोनों नेताओं के बीच कई राजनीतिक मसलों पर चर्चा हुई है.


विधानसभा चुनाव के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने जब रालोसपा की समीक्षा बैठक बुलाई, उसके बाद राजेश यादव में खुला पत्र लिखते हुए उपेंद्र कुशवाहा से कई सवालों का जवाब मांगा था. राजेश यादव ने उपेंद्र कुशवाहा से यह पूछा था कि आखिर उन्होंने किन वजहों से लोकसभा चुनाव के पहले एनडीए का दामन छोड़ा और महागठबंधन में शामिल हुए.


इतना ही नहीं राजेश यादव ने यह भी पूछा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आखिर विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन का साथ क्यों छोड़ दिया. इसके साथ ही साथ रालोसपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने पार्टी के अंदर लोकतंत्र को लेकर भी सवाल खड़े किए थे और अब उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की है.


फर्स्ट बिहार को जब इस मुलाकात के बारे में जानकारी मिली तो हमने राजेश यादव से इस मुलाकात की बाबत बातचीत की. राजेश यादव ने इस बात की पुष्टि की है कि तेजस्वी यादव से उनकी मुलाकात हुई है. रविवार को दोनों के बीच कई अहम मसलों पर बातचीत भी हुई है लेकिन राजेश यादव का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय समेत शिक्षा जैसे मुद्दे पर उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात कर चर्चा की है.


एक तरफ उपेंद्र कुशवाहा, नीतीश कुमार के लव-कुश कार्ड के कारण परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ उनके अपनों ने सियासी दुश्मनों के घर में आना-जाना बढ़ाकर कुशवाहा की मुसीबत और बढ़ा दी है. 

टैग्स