ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी पर पलटवार, कहा- आदिवासी समाज के राष्ट्रपति बनने से परेशान हैं तेजस्वी

DESK : पिछले दिनों आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने तंज कसते हुए कहा था कि देश को राष्ट्रपति के रूप में कोई मूर्ति नहीं चाहि

उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी पर पलटवार, कहा- आदिवासी समाज के राष्ट्रपति बनने से परेशान हैं तेजस्वी
First Bihar
2 मिनट

DESK : पिछले दिनों आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने तंज कसते हुए कहा था कि देश को राष्ट्रपति के रूप में कोई मूर्ति नहीं चाहिए। अब इस मामले को लेकर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। 



उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव आदिवासी समाज के राष्ट्रपति बनने से परेशान हैं। लेकिन, एनडीए समर्थित राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बड़ी जीत दर्ज करने जा रही हैं। तेजस्वी के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा भड़के हुए नज़र आए हैं। उन्होंने कह दिया कि तेजस्वी नहीं चाहते कि कोई आदिवासी समाज की महिला राष्ट्रपति बने। 



दरअसल, तेजस्वी यादव ने कहा था कि “राष्ट्रपति भवन में कोई मूर्ति नहीं चाहिए। आपने यशवंत सिन्हा को बोलते हुए कई बार सुना होगा, लेकिन एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आपने कभी सुना है? मैंने तो कभी भी उनकी आवाज नहीं सुनी है। जबसे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनी हैं तब से लेकर अभी तक एक प्रेसवार्ता तक नहीं की हैं।’ 


टैग्स