ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

अनलॉक-4 पर आज होगा फैसला, सीएम नीतीश की अध्यक्षता में होगी बैठक

PATNA: बिहार में UNLOCK-4 पर आज फैसला होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक मेंं मंत्री और पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद इस

अनलॉक-4 पर आज होगा फैसला, सीएम नीतीश की अध्यक्षता में होगी बैठक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में UNLOCK-4 पर आज फैसला होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक मेंं मंत्री और पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।


राज्य में चले रहा अनलॉक-3 छह जुलाई तक प्रभावी है। अनलॉक-4 सात जुलाई से प्रभावी होगा। जिसमें उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति के साथ कुछ अन्य छूट मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राज्य में अनलॉक के दौरान कोरोना संक्रमण में निरंतर गिरावट आई है लेकिन अब भी राज्य में 100 से अधिक नए मामले रोजाना सामने आ रहे हैं।


 विभिन्न जिलों से भी आए सुझाव की यदि बात करे तो फिलहाल पूरी तरह से पाबंदियों को हटाया जाना सही नहीं होगा। रविवार को पटना में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गयी है। एक की मौत पटना एम्स में और दूसरे की मौत एनएमसीएच में हुई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 146489 हो गयी है। एक्टिव संक्रमितों की संख्या 239 है। रविवार को मिले 20 संक्रमितों में 16 शहरी क्षेत्र के हैं जबकि 4 ग्रामीण इलाकों के हैं।


 वही पूरे राज्य की यदि बात की जाए तो 104 दिनों के बाद 109 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 8 जिलों में एक भी नए मरीज की पहचान नहीं हुई है। बांका, भोजपुर, गोपालगंज, मुंगेर, रोहतास, सहरसा, जमुई और जहानाबाद इनमें शामिल है। जहानाबाद और जमुई में एक दिन पूर्व भी नए कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिले थे। जबकि अन्य जिलों में संक्रमित मरीजों की पहचान की गयी थी।  


टैग्स