ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

टीवी पर नहीं बनता मंत्री, बोले तेजस्वी यादव ... कांग्रेसी मुझसे करें विस्तार की मांग

PATNA : बिहार में महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस लगातार मंत्रिमंडल विस्तार की बात कर रही है। कांग्रेस अपने विधायक के आधार पर दो मंत्री बनाने की मांग कर रही है। इस बीच अब राज्य

टीवी पर नहीं बनता मंत्री, बोले तेजस्वी यादव ...  कांग्रेसी मुझसे करें विस्तार की मांग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस लगातार मंत्रिमंडल विस्तार की बात कर रही है। कांग्रेस अपने विधायक के आधार पर दो मंत्री बनाने की मांग कर रही है। इस बीच अब राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सीधे तौर पर कह दिया है कि टीवी पर मांगने से कैबिनेट विस्तार नहीं होने वाला है।


दरअसल, कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने यह कह कर गेंद तेजस्वी यादव के पाले में डाल दिया है कि, अब इन चीजों का फैसला वो नहीं बल्कि राजद के नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेगें और उनकी ही पार्टी के नेता मंत्री बनेंगे। ऐसे में अब जब इन बातों को लेकर तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, कांग्रेसी नेता टीवी पर कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक मुझसे किसी ने कोई बात नहीं की। टीवी पर मांग नहीं की जाती है। इसलिए यदि उनको कुछ चाहिए तो सीधा आकार बात करें।


मालूम हो कि, इससे पहले कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने गेंद तेजस्वी यादव के पाले में डाल दी है। उन्होने कैबिनेट विस्तार का फैसला तेजस्वी पर छोड़ दिया है। नीतीश कुमार की कैबिनेट में किसे मंत्री बनाना है, अब यह उनके डिप्टी तेजस्वी तय करेंगे। मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा तो उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम से पूछ लीजिए। नए तरह का एलायंस हुआ है तो किस साइड कितना होगा, वह तय कर लेंगे। हम तो वेट ही कर रहे हैं। जो भी तय करेंगे, हम बता देंगे।


आपको बताते चलें कि, इसके बाद से कांग्रेस के खेमे में भी संशय पैदा हो गया है कि ऐसी स्थिति में अब क्या किया जाए। क्योंकि सीएम नीतीश के भरोसे ही कांग्रेस 2 से ज्यादा मंत्री बनाने की मांग करती आई है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद कहते आए हैं उनकी नीतीश कुमार से बात हो गई है। लेकिन अब सीएम नीतीश ने कैबिनेट विस्तार का हैंडओवर तेजस्वी यादव को दे दिया है।