ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

त्रिपुरारी शरण बने राज्य सूचना आयुक्त, बिहार के पूर्व मुख्य सचिव हैं शरण

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में नए सूचना आयुक्त की नियुक्ति से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार सरकार के पूर्व मुख्य सच

त्रिपुरारी शरण बने राज्य सूचना आयुक्त, बिहार के पूर्व मुख्य सचिव हैं शरण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में नए सूचना आयुक्त की नियुक्ति से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार सरकार के पूर्व मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को राज्य का नया सूचना आयुक्त बनाया गया है।


राज्यपाल के आदेश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। त्रिपुरारी शरण आईएएस अधिकारी रहे हैं और बिहार में मुख्य सचिव के तौर पर उन्होंने काम किया है। 


पिछले दिनों सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें विस्तार भी दिया गया था लेकिन कार्यकाल खत्म होने के बाद वह सेवानिवृत्त हो गए। त्रिपुरारी शरण को सूचना आयुक्त बनाए जाने की अटकलें पहले से ही लग रही थी और अब आखिरकार इस पर मुहर लग गई है।


त्रिपुरारी शरण 1985 बैच के IAS अफसर हैं। वे बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। सैनिक स्कूल तिलैया से पढ़ाई की है। वे भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे में डायरेक्टर रह चुके हैं। वहां उनके द्वारा किए गए कार्य को लोग आज भी याद करते हैं। 


बंद पड़े एक्टिंग कोर्स को फिर से इन्होंने शुरू करवाया था। वे दूरदर्शन के महानिदेशक भी रह चुके हैं। दूरदर्शन से इन्होंने 'दृश्यांतर' पत्रिका निकलवाई थी, जिसके संपादक अजीत राय थे। इस पत्रिका की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर होती रही है।


इनकी गहरी रुचि और समझदारी शास्त्रीय संगीत में है। इसलिए इससे जुड़े कार्यक्रमों में इनकी उपस्थिति जरूर दिखती है। इंटरनेशनल सिनेमा का बेहतरीन कलेक्शन इनके पास है। फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम कहते हैं कि फिल्म, गायन, अभिनय की इतनी अच्छी समझ रखने वाले अफसर बिहार में कोई और नहीं दिखते। बिहार सरकार के पूर्व मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को अब राज्य का नया सूचना आयुक्त बनाया गया है।

टैग्स