ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

TMC विधायक ने दे दिया शर्मनाक बयान, कहा- एक बिहारी सौ बीमारी, बिहार में तेज हुई सियासत

PATNA : पश्चिम बंगाल में TMC के विधायक मनोरंजन व्यापारी ने बिहार और बिहारियों को लेकर काफी आपत्तिजनक बयान दिया है। अपने बयान में TMC विधायक ने बिहारियों को बीमारी बताया है। बंगाल क

TMC  विधायक ने दे दिया शर्मनाक बयान, कहा- एक बिहारी सौ बीमारी, बिहार में तेज हुई सियासत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पश्चिम बंगाल में TMC के विधायक मनोरंजन व्यापारी ने बिहार और बिहारियों को लेकर काफी आपत्तिजनक बयान दिया है। अपने बयान में TMC विधायक ने बिहारियों को बीमारी बताया है। बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी ने मनोरंजन व्यापारी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बिहार में सियासत शुरू हो गई है। बिहार के सभी दलों के नेताओं ने TMC विधायक के बयान की घोर निंदा की है।


बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव ने TMC विधायक के बयान की निंदा करते हुए कहा है कि बंगाल को बनाने में बिहार के लोगों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि TMC विधायक का बयान ओछी मानसिकता को दर्शाता है। वहीं राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार के बदौलत ही पूरे देश को कामगार मिलते हैं।


वहीं माले विधायक मनोज मंजिल ने TMC विधायक मनोरंजन व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हमें बिहारी होने पर गर्व है। साथ ही साथ बिहार के अन्य राजनीतिक दलों ने भी TMC विधाक के बयान की निंदा की है।


बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी ने मनोरंजन व्यापारी का वीडियो शेयर किया है। जिसमें TMC विधायक ने कहा है कि ‘ एक बिहारी सौ बीमारी। बीमारी नहीं चाहिए। बंगाल को बीमार मुक्‍त करिए’।शुवेंदु अधिकारी ने वीडियो शेयर कर बिहारी बाबू शत्रुघ्‍न सिन्‍हा से पूछा है कि वे अपने नए राजनैतिक सहकर्मी के इन वाहियात बयानों पर क्‍या बयान देंगे जब वे आसनसोल में चुनावी प्रचार के लिए जाएंगे।


TMC  विधायक ने दे दिया शर्मनाक बयान, कहा- एक बिहारी सौ बीमारी, बिहार में तेज हुई सियासत

टैग्स