ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर मचे घमासान के बीच मंत्री और विधायकों ने देखी फिल्म, स्पीकर और सभापति भी रहे मौजूद

PATNA: बीजेपी और जेडीयू के विधायक और मंत्रियों के साथ बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को देखने

'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर मचे घमासान के बीच मंत्री और विधायकों ने देखी फिल्म, स्पीकर और सभापति भी रहे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बीजेपी और जेडीयू के विधायक और मंत्रियों के साथ बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को देखने पटना के मोना सिनेमा पहुंचे। शाम 6 से 9 वाली शो को देखने के लिए एनडीए के कई नेता गांधी मैदान के पास स्थित मोना टॉकिज में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर बनी फिल्म को देखने पहुंचे हैं। विपक्ष की तरफ से कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास अपने पति के साथ इस फिल्म को देखने पहुंचीं थी।


विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनके कश्मीर घाटी से पलायन पर बनी इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और शायद यही कारण है कि इस फिल्म को लोग एक बार देखना चाह रहे हैं। बिहार के कई मंत्री और विधायक आज इस फिल्म को देखने मोना सिनेमा में पहुंचे थे। 


हालांकि कि बिहार विधानसभा में सोमवार को इस फिल्म को लेकर काफी हंगामा हुआ। विपक्षी विधायकों ने इस फिल्म का टिकट भी फाड़ दिया था। जिसके बाद बीजेपी और जेडीयू के कई मंत्री और विधायक 6 से 9 वाली शो को देखने पहुंच गये। इस फिल्म को देखने के लिए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत एनडीए के कई नेता मौजूद थे।

टैग्स