ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

तेजस्वी की नजर में 'कपटी' हैं नीतीश, बोले - सत्ता के लिए सिद्धांत से कर लिया समझौता

PATNA : CAA और NRC के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर खरी-खोटी सुनाने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कु

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : CAA और NRC के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर खरी-खोटी सुनाने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों और विचारधारा से समझौता कर रहे हैं। तेजस्वी ने नीतीश कुमार की तुलना एक अहंकारी कपटी भगवान से की है।



तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार अहंकार में डूबे हुए हैं और उन्हें जनता की बजाय सत्ता की परवाह है। नीतीश कुमार ने जनादेश और सिद्धांतों को गिरवी रख कर अपनी विचारधारा से समझौता कर लिया।

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम नीतीश से कहा है कि वह जनता को गुमराह करना बंद करें। आपको बता दें कि सोमवार को विधानसभा में विशेष चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की अंतरात्मा को जगाने का भरसक प्रयास किया था। तेजस्वी लगातार यह कहते रहे कि एनआरसी और सीएए पर ढुलमुल रवैया अपनाने की बजाय नीतीश कुमार सीधा स्टैंड लें। तेजस्वी ने नीतीश कुमार से बार-बार कहा कि आप को डरने की जरूरत नहीं क्योंकि हमलोग हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता